अबु धाबी: यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 में एमआई एमरिट्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। एमआई ने मैच को सुपर ओवर में अपने नाम किया। अबु धाबु के शेख जायेद स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए एमआई एमरिट्स ने 4 विकेट पर 186 रन बनाए। आखिरी दो गेंद पर वाइपर्स को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। खुजैमा तनवीर ने छक्का और चौका मारकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

सुपर ओवर में 8 रनों का टारगेट थासुपर ओवर में डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बल्लेबाज की। क्रिस जॉर्डन के खिलाफ टीम के बल्ले सिर्फ 7 रन ही बना पाए। एमआई के लिए कीरोन पोलार्ड और शेरफेन रदरफोर्ड बैटिंग करने आए। खुजैमा तनवीर ने पहली 5 गेंदों पर सिर्फ तीन रन हिए और रदरफोर्ड का विकेट भी लिया। आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन क्रीज पर उतरे। टीम को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। उन्होंने डीप मिडविकेट पर छक्का मारकर एमआई एमरिट्स को जीत दिला दी।

पूरन और परेरा ने ठोकी फिफ्टीएमआई एमरिट्स के लिए इस मुकाबले में के साथ ही निकोलस पूरन ने फिफ्टी ठोकी। सलामी बल्लेबाज परेरा ने 45 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। पूरन के बल्ले से 57 गेंदों पर 89 रनों की पारी निकली। उन्होंने 3 चौके और 8 छक्के मारे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 62 गेंद पर 103 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा टीम का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।

शादाब खान की कप्तानी वाली ने धीमी शुरुआत दिला। वह 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमान ने 29 गेंदों पर 42 रनों की तेज पारी खेली। एंड्रिस गौस ने 35 जबकि शिमरोन हेटमायर ने 25 रन बनाए। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। खुजैमा और मुजीर उर रहमान ने जहूर खान के खिलाफ 19 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया। एमआई के लिए राशिद खान और क्रिस जॉर्डन ने 3-3 विकेट लिए।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.