Aaj Ka Ank Jyotish, 29 November 2026 : आज 29 नवंबर, रविवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, (2+9= 11, 1+1= 2) 2 अंक के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज चंद्रमा और रविवार के स्वामी सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। बता दें कि किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जाना जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप अपनी जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज के दिन मूलांक 1 को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और मूलांक 2 की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। आइए विस्तार से जानें 29 नवंबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है। रविवार के दिन मूलांक 1 वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विषय के चलते मानसिक तनाव और उलझनों का सामना कर सकते हैं। इस समय अपने कार्यों में प्राथमिकता तय करना आवश्यक होगा। परिवार में माता-पिता से अपेक्षित सहयोग मिलने की कम संभावना है। इसके चलते भी आप थोड़ी निराशा महसूस कर सकते हैं। हालांकि, धैर्य और संयम बनाए रखने से परिस्थिति बेहतर बनी रह सकती है। आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए कामकाज के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या जानकार का सहयोग मिल सकता है। जिससे रुके हुए काम समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा और आपको फैमिली के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। साथ ही, घर में किसी धार्मिक आयोजन या पूजा पाठ की तैयारी को लेकर चर्चा की जा सकती है। आज मूलांक 6 के जातक वर्कप्लेस और घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगातार प्रयास का फल अवश्य मिलेगा। वहीं, किसी करीबी या मित्र को आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे थोड़ी राहत महसूस करेंगे और तनाव भी कम होगा। आप अपने समय का उपयोग अपने किसी पसंद के काम में कर सकते हैं। जिससे प्रसन्नता मिलेगी। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा करने से अच्छा महसूस करेंगे। रविवार के दिन मूलांक 8 वालों पर काम का थोड़ा अधिक प्रेशर रह सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना होगा, जिसके लिए काम में प्राथमिकता तय करना आवश्यक होगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की भी संभावना बनी हुई है। लेकिन काम की अधिकता के चलते परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे। मानसिक शांति के लिए कुछ देर मेडिटेशन करना फायदेमंद साबित होगा। आज मूलांक 9 के जातकों को कुछ मामलों में अनावश्यक भागदौड़ और यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे में धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ना आवश्यक होगा। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने की बजाए पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। इस समय जोखिम भरे निवेशों से बचना बेहतर होगा। हालांकि, आपको आर्थिक लाभ के कुछ मौके मिल सकते हैं। पुराने प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.