नई दिल्ली: आईपीएल 2027 के लिए केकेआर को कप्तान की जरूरत है। पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने जुलाई में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2027 के लिए नया कप्तान चाहिए। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान मानते हैं कि आईपीएल 2027 के लिए रिंकू सिंह को केकेआर का नया कप्तान बनाया जा सकता है।

इरफान पठान ने क्या कहा?भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने जियोस्टार से कहा, 'रिंकू सिंह को केकेआर का कप्तान बनाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। उनकी टीम में कप्तानी के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं। ऐसे में रिंकू सबसे बेहतर विकल्प नजर आते हैं। वे नीलामी से भी किसी कप्तान को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो केवल एक ही खिलाड़ी का नाम दिमाग में आता है- शाई होप। वे चाहें तो इस विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट के काम करने के तरीके को देखते हुए, मुझे लगता है कि रिंकू सिंह ही कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान बनेंगे।'

भारतीय टीम से बाहर चल रहे पिछले आईपीएल सीजन में केकेआर के उपकप्तान भी थे। उनके पास घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने का अनुभव भी हैं। रिंकू टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। 2018 में केकेआर के लिए उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था। 73 मैचों में फ्रेंचाइजी के लिए वह 34 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 1394 रन बना चुके हैं।

रहाणे की जगह रघुवंशी कर सकते हैं ओपनिंगइरफान पठान ने यह भी कहा कि में कोई बड़ा चौंकाने वाला नाम नहीं है। उन्होंने कहा कि रहाणे के जाने से अंगकृष रघुवंशी को ऊपर आकर ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। पठान ने कहा- केकेआर ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया है, उसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। अजिंक्य रहाणे के न होने से अंगकृष रघुवंशी को ओपनिंग का मौका मिल सकता है, अगर टीम उन्हें यह जिम्मेदारी देना चाहे। इस तरह कई चीजें उनके लिए सही दिशा में बैठ सकती हैं। पिछले साल बाहर रहने के बाद हर्षित राणा अब गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट हो गए हैं, जिससे टीम की ताकत और बढ़ेगी। इसलिए अगर कोलकाता के पास एक अच्छा लीडर हो तो उनका आने वाला सीजन पिछले सीजन के मुकाबले काफी बेहतर हो सकता है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.