टीवी के पॉपुलर कपल अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी इन दिनों रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों अपनी दोबारा शादी करने को लेकर सुर्खियों में हैं. शादी के 13 साल बाद ये जोड़ी दोबारा दूल्हा-दुल्हन बनने की तैयारी कर रही है.
अर्जुन और नेहा हाल ही में अपनी शादी का कार्ड लेकर गुरुद्वारा भी पहुंचे. जिसके कई वीडियोज सोशल मीडीया पर सामने आए हैं.
पत्नी नेहा संग दोबारा सात फेरे लेंगे अर्जुन बिजलानी
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी के 13 साल बाद दोनों 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर दोबारा सात फेरे लेंगे. हाल ही में कपल अपनी शादी का कार्ड लेकर गुरुद्वारे पहुंचा, जहां उन्होंने माथा टेककर नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया.
सामने आए कार्ड के मुताबिक, दोनों 12 दिसंबर को शादी करेंगे. खास बात ये है कि कार्ड पर 'समूह विवाह' भी लिखा हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस खास मौके पर उनके साथ दूसरे कपल भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया प वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. कपल साथ में काफी खुश दिख रहा था.
उन्होंने हाथ में कार्ड पकड़े हुए पैपराजी को पोज भी दिए हैं. पैप्स से बातचीत करते हुए अर्जुन ने कहा, 'शादी में जरूर आना.'

8 साल की डेटिंग के बाद रचाई शादी
बता दें कि अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने मई साल 2013 में में शादी रचाई थी. उनकी मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी. दोनों ने एक-दूजे को करीब 8 साल तक डेट किया और फिर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया. अर्जुन और नेहा का एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्होंने आयान रखा है.
शो 'पति पत्नी और पंगा 2' की बात करें तो इसमें अर्जुन और नेहा के अलावा कई सेलिब्रिटी कपल्स नजर आ रहे हैं, जिनमें दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, राहुल वैद्य और दिशा परमार, मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी, दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल, शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी जैसे सितारे शामिल हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.