रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक 'रामायण' ने घर-घर में खास और अमिट पहचान बनाई थी. आज 39 सालों के बाद भी इस सीरियल को हर कोई काफी पसंद करता है. रामायण के लगभग हर कलाकार को खास और बड़ी पहचान मिली थी. भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और रावण के किरदारों को निभाने वाले कलाकारों को दर्शकों का खूब प्यार मिला. वहीं भरत जी के किरदार में अभिनेता संजय जोग ने भी गहरी छाप छोड़ी थी, जिनकी आज 31वीं डेथ एनिवर्सरी है.
संजय जोग का जन्म 24 सितंबर 1955 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था. 80 और 90 के दशक में वो एक्टिंग फील्ड में चर्चा में रहे. हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले वो नागपुर में ही खेती-बाड़ी का काम करते थे. खेती करना उन्होंने एक्टिंग फील्ड में आने के बाद भी जारी रखा.
संजय जोग ने मुंबई के एल्फिंस्टोन कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई करने के बाद अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया. उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1975 में आई मराठी फिल्म 'सापला' से हुई थी. इस मूवी के वक्त संजय की उम्र 20 साल थी. अपने करियर में उन्होंने 25 से ज्यादा मराठी फिल्में कीं. वहीं वो गुजराती और हिंदी सिनेमा की फिल्मों का भी हिस्सा रहे.
रामायण ने घर-घर में किया पॉपुलर
'रामायण' में भगवान श्री राम के छोटे भाई भरत के रोल से संजय को गजब की लोकप्रियता मिली थी. उन्हें ये किरदार अपनी गुजराती फिल्म 'माया बाजार' के बाद मिला था. दरअसल इसके मेकअप आर्टिस्ट गोपाल दादा 'रामायण' के लिए भी काम कर रहे थे और उन्होंने ही रामायण के मेर्कस के सामने भरत जी के रोल के लिए संजय की सिफारिश की थी. इस तरह संजय की रामायण में एंट्री हुई थी.
संजय जोग की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेता ने साल 1979 में 24 साल की उम्र में नीता जोग से शादी की थी. दोनों ने एक बेटी नताशा और एक बेटे रणजीत जोग का वेलकम किया था. संजय ने 31 साल पहले 27 नवंबर 1995 को 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.