मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बन दिया है. उन्हें 2023 के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने 3 सीजन खेले, जिसमें से 2 में शर्मनाक प्रदर्शन रहा. सिर्फ प्रदर्शन नहीं, ये भी खबरें आई कि पांड्या के रहते एमआई प्लेयर्स एकजुट नहीं थे. ड्रेसिंग रूम में विवाद की खबरें आई. अब फ्रेंचाइजी वापस उनके पास लौट आई है. इस बीच एक खबर आई है कि जसप्रीत बुमराह को उपकप्तानी का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर जाने की पुष्टि होने से पहले ही, मुंबई इंडियंस ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही कप्तानी वापस रोहित को सौंपने का फैसला कर लिया था. कप्तान चुनते हुए टीम ने सूर्यकुमार यादव के नाम पर विचार नहीं किया, जिन्होंने अपनी कप्तानी में इसी साल भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था. उन्होंने जसप्रीत बुमराह या तिलक वर्मा को भी इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए नहीं चुना.


मुंबई इंडियंस में कोई तय उप-कप्तान नहीं है. लेकिन कप्तान की गैरमौजूदगी में कमान संभालने के लिए टीम को एक अनुभवी और सीनियर प्लेयर की जरुरत होती है. पिछले संस्करण हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार और बुमराह ने बारी-बारी से टीम की कप्तानी की थी.


बुमराह को मिला था उपकप्तानी का प्रस्ताव!


जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के सबसे महत्वपूर्ण प्लेयर्स में से एक हैं, जो अपने दम पर हारी हुई बाजी को पलटने का दम रखते हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जबकि हार्दिक, रोहित और सूर्यकुमार ने टीम के साथ बने रहने के लिए अपनी सैलरी में कटौती की थी.


रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई इंडियंस के शीर्ष नेतृत्व ने बुमराह को उप-कप्तान बनने का प्रस्ताव दिया था. बुमराह ने विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. उन्होंने ऐसा क्यों किया, ये तो वही अच्छे से जानते हैं. हालांकि पिछले संस्करण जब कप्तान की गैरमौजूदगी में उन्हें कप्तानी करनी पड़ी थी, तब उन्होंने एक एक दिलचस्प बात कही थी. उन्होंने कहा था, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि MI का कप्तान बनने से पहले मैं टेस्ट कप्तान बन जाऊंगा."

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.