नई दिल्ली: रोहित शर्मा को एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तानी मिल गई है। आईपीएल 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बनाया है। हार्दिक पंड्या के ट्रेड होकर पंजाब किंग्स पहुंचने के बाद फ्रेंचाइजी का कप्तानी पद खाली हुआ था। 2024 सीजन से पहले हार्दिक ट्रेड होकर मुंबई पहुंचे थे। तब रोहित को कप्तानी से हटाकर फ्रेंचाइजी ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी।

रोहित की कप्तानी पर सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन आयारोहित शर्मा को कप्तानी मिलने के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन आया है। सूर्या भी कप्तान बनने की रेस में माने जा रहे थे। रोहित के कप्तान बनने वाली पोस्ट को सूर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'लीडर। भाई। मेंटर। पलटन, कुर्सी की पेटी बांध लो।'

कप्तान के रूप में रोहित के पास 5 आईपीएल ट्रॉफीरोहित शर्मा आईपीएल 2027 में तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। 39 साल के रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। वह 2011 में टीम से जुड़े थे और 2013 सीजन के बीच में कप्तान बने थे। तब उन्होंने टीम को चैंपियन बना दिया था। उसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 सीजन को भी फ्रेंचाइजी ने रोहित की कप्तानी में जीता था। हालांकि उसके बाद से टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 6 सीजन में मुंबई एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची है। दो बार वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बोल रहा सूर्या का बल्लाहार्दिक पंड्या की कप्तानी के दौरान सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के उपकप्तान थे। पिछले सीजन उनका बल्ला पूरी तरह शांत था। 13 मैचों में उनके बल्ले से 21 की औसत से 270 रन ही निकले थे। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्या का यह सबसे खराब सीजन था। अभी वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। इसमें उन्होंने 5 पारियों में सूर्या ने 54 की औसत और 230 की स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.