चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने छात्रों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार अब स्कूलों की लाइब्रेरी में बच्चों द्वारा पढ़ी जाने वाली किताबों तक पहुंच गया है। चेन्नई में एक पुरस्कार समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि जब कोई गलत काम उनके जीवन पर असर डाले, तो उन्हें उस पर सवाल उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार के इतने आदी हो गए हैं कि इसे बर्दाश्त करने लगे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।


बोले- लंबे समय से चला आ रहा भ्रष्टाचारटीवीके द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन नीलांकरई में बोलते हुए विजय ने कहा कि वह चाहते हैं कि छात्र उनकी चिंताओं को सुनें, भले ही उनके इन बयानों पर यह आरोप लगे कि वह इस मौके का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बहुत लंबे समय से चला आ रहा है और लोग इसके आदी हो गए हैं। हमें इसे यूं ही चलने नहीं देना चाहिए। जो लोग यह सवाल उठाते हैं कि क्या भ्रष्टाचार को कभी जड़ से खत्म किया जा सकता है, विजय ने उनसे पूछा कि क्या कम से कम इसे काबू में तो लाया जा सकता है?


विपक्ष की चुनौती दी तो कर दिखायाउन्होंने दावा किया कि इस दिशा में उठाए गए कदमों ने इसमें शामिल कुछ लोगों को हिला कर रख दिया है। शिक्षा क्षेत्र की बात करते हुए सीएम विजय ने विपक्षी दलों के साथ हुई एक बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके `पास तीन फाइलें थीं और जब विपक्ष ने उन्हें ये फाइलें खोलने की चुनौती दी तो उन्होंने तुरंत ऐसा कर दिखाया। उन्होंने स्कूल लाइब्रेरी के लिए खरीदी जाने वाली किताबों को अपने द्वारा बताए गए भ्रष्टाचार का एक उदाहरण बताया। विजय ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' का इस्तेमाल किया गया है, जबकि छात्र इसी तकनीक को कई क्षेत्रों में तरक्की का जरिया मान रहे हैं।


खुद को बताया छात्रों का बड़ा भाईउन्होंने कोयंबटूर में हुई अनियमितताओं का जिक्र किया और कहा कि उन्हें अभी यह नहीं पता है कि तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली या कुड्डालोर में क्या हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि धीरे-धीरे एक-एक करके सारी जानकारी सामने आ जाएगी। छात्रों के लिए अपने संदेश पर वापस आते हुए विजय ने पूछा कि जब सार्वजनिक जीवन के फैसले उन पर सीधा असर डालते हैं तो वे चुपचाप तमाशबीन कैसे बने रह सकते हैं? खुद को उनका बड़ा भाई बताते हुए उन्होंने वहां मौजूद छात्रों से कहा कि आपका भाई हमेशा आपको सही दिशा दिखाएगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.