पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दोनों पौत्रों की शादी में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे। उन्होंने दोनों भाइयों और बहुओं को पुष्पगुच्छ देकर शादी की बधाई दी।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अपने कैबिनेट सहयोगी संदीप सिंह की शादी में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे। उन्होंने नवदंपती को अपना आशीर्वाद दिया।
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्थित द जोरा कन्वेंशन सेंटर में हुए इस समारोह की भव्यता देखते ही बन रही थी। दोनों भाइयों की शादी की सभी रस्में वैदिक रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुईं।
शादी से पहले दिल्ली के फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस में दोनों भाइयों की सेहराबंदी की रस्म निभाई गई। इसके बाद शाम छह बजे नेहरू स्टेडियम के लिए बारात निकल। दोनों दूल्हों ने क्रीम रंग की कढ़ाईदार शेरवानी पहन रखी थी।
होटल में हुई हल्दी रस्म के दौरान संदीप सिंह के पिता और पूर्व सांसद राजवीर सिंह रज्जू भैया ने अपने दोनों बेटों और बहुओं पर फूलों की पंखुडि़या बरसाईं। संदीप सिंह इस समय अतरौली सीट से विधायक हैं।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.