लखनऊ: यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसता जा रहा है। इस बीच सपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसको लेकर एक बार फिर गठबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर सपा नेता आजम खां ने कहा है कि हर दल को अपना अलग घोषणापत्र जारी करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब गठबंधन होगा तो हमारा साझा गठबंधन घोषणापत्र जारी होगा।
उन्होंने कहा कि इसमें कोई झगड़ा नहीं है। आजम खां ने कहा कि गठबंधन टूटने की बात नहीं है। आजम ने कहा कि गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर नीति अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच तय होगी। इसमेे तीसरा अन्य कोई नहीं होगा।
गठबंधन टूटने की बात नहीं है-आजमआजम खां ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हमारे गठबंधन में शामिल किसी भी दल को अपना अलग घोषणापत्र जारी करने का अधिकार है और जब हमारा साझा गठबंधन घोषणापत्र जारी होगा, तो वो भी आपके सामने आ जाएगा। इसमें कोई झगड़ा नहीं है, गठबंधन टूटने की बात नहीं है, गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर नीति अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच तय होगी। राय देते वक्त इतनी शक्ल न बिगाड़ें, मुस्कुराकर कम दहाड़ कर तहजीब में बात करें हो सकता है दो चार सीटें और बढ़ जाएं जितनी मांगी है'।
#WATCH दिल्ली: सपा नेता आजम खान ने कहा, "हमारे गठबंधन में शामिल किसी भी दल को अपना अलग घोषणापत्र जारी करने का अधिकार है और जब हमारा साझा गठबंधन घोषणापत्र जारी होगा, तो वो भी आपके सामने आ जाएगा। इसमें कोई झगड़ा नहीं है, गठबंधन टूटने की बात नहीं है... गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर नीति अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच तय होगी..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) ]]>
आजम ने इशारों इशारों में इमरान मसूद के बयानों को लेकर तंज कसा है। इमरान ने कभी भिखारी तो कभी कबाड़ी सीट न लेने वाले बयान से सपा कांग्रेस गठबंधन को लेकर बयानबाजी की। जिसके बाद से दोनों दलों के नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग जारी है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इमरान को संयम बरतने और बयानबाजी से बचने की सलाह दे चुके हैं। अब भी दोनों दलों की तरफ से सीट शेयरिंग को लेकर सही निर्णय आने की उम्मीद है।