TRAI के नियमों के मुताबिक सभी टेलीकॉम कंपनियों ने सस्ते कॉलिंग पैक उपलब्ध करा दिए हैँ। इसके अलावा कंपनियों ने ऐसे सस्ते प्लान भी पेश किए हैं, जो कि अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा के फायदों के साथ भी आते हैं। एयरटेल की वेबसाइट और ऐप पर भी अब TRAI-mandated प्लान के नाम से सेक्शन लाइव है, जहां TRAI के निर्देशों पर लाए गए सभी प्लान एक साथ देखे जा सकते हैं।
इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और बिना इंटरनेट डेटा के साथ आने वाले प्लान के अलावा इंटरनेट डेटा के साथ आने वाले प्लान भी उपलब्ध हैं। ये प्लान एक महीने और 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इस तरह के दो ऑप्शन आप एयरटेल की ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
ऐसा नहीं है कि एयरटेल ने TRAI के निर्देश पर अब सस्ते प्लान ऑफर किए हैं। एयरटेल उन शुरुआती कंपनियों में से थी, जो कि TRAI के निर्देश पर सबसे पहले सस्ते कॉलिंग प्लान लेकर आई थी। इसमें 185, 203 और 206 रुपये वाले प्लान प्रमुख थे। हालांकि, तब ये प्लान TRAI-mandated प्लान जैसे किसी सेक्शन में मौजूद नहीं थे। इसकी वजह से मुख्य प्लान से अलग डेटा वाले सस्ते प्लान तलाशना आसान नहीं था। अब TRAI के निर्देशानुसार इन तमाम प्लान्स को एक सेक्शन में क्लब कर दिया गया है और इन्हें ढंढ़कर रिचार्ज कराना काफी आसान हो गया है।
Airtel का अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ आने वाला सस्ता TRAI प्लान 589 रुपये का है। इसमें आपको कॉलिंग के साथ इंटरनेट डेटा का फायदा भी मिल जाता है। इस 589 रुपये वाले प्लान में आपको 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 30 दिन के लिए 300 SMS भी मिल जाते हैं। इसके साथ ही प्लान में आपको 50GB एकमुश्त डेटा भी मिल जाता है। इसे आप वैलिडिटी के दौरान अपनी सहूलियत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं और इस पर किसी तरह की डेली लिमिट नहीं रहती। इन फायदों के साथ ही प्लान में आपके लिए कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी आते हैं। इसमें 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.