ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी भारत में अलग-अलग सेगमेंट में कई गाड़ियों की बिक्री करती है। इसके पोर्टफोलियो में ICE (पेट्रोल/डीजल) कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी मौजूद हैं और हर महीने इनकी अच्छी-खासी संख्या में बिक्री होती है। अक्टूबर 2026 के लिए भी कंपनी की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। अक्टूबर में एमजी की कुल 8,013 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की गई। इसकी तुलना अगर पिछले साल अक्टूबर महीने में बिकने वाली 6,397 कारों से की जाए तो कंपनी की बिक्री में 25% का शानदार उछाल देखने को मिलता है। आइए आपको बताते हैं कि अक्टूबर में एमजी की किस कार कि कितनी यूनिट्स बिकीं।
अक्टूबर 2026 में एमजी की बिक्री1. Windsor EV - अक्टूबर 2026 में यह एमजी की बेस्ट-सेलिंग कार रही। महीने भर में इस इलेक्ट्रिक कार की कुल 3,943 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 11% की गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल अक्टूबर में इसको 4,445 ग्राहक मिले थे।
2. Comet EV - एमजी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही कॉमेट ईवी। इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को अक्टूबर 2026 में कुल 1,202 ग्राहक मिले। पिछले साल अक्टूबर महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में 19 का उछाल देखा गया।
3. Tomahawk EV - सेल्स चार्ट में तीसरे नंबर पर रही एमजी टोमाहॉक ईवी। कुछ समय पहले लॉन्च हुई इस कार की अक्टूबर 2026 में 1,089 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। इससे पता चलता है मार्केट में इसकी कितनी डिमांड है। कंपनी की कुल बिक्री में इसका 13% का योगदान रहा।
4. Hector -अक्टूबर 2026 में 956 यूनिट्स की बिक्री के साथ एमजी हेक्टर सेल्स चार्ट में चौथे नंबर पर रही। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में सबसे ज्यादा 324% का उछाल देखा गया। पिछले साल अक्टूबर में इसको कुल 225 ग्राहक मिले थे।
5. Majestor - एमजी मैजेस्ट को अक्टूबर 2026 में 517 लोगों ने खरीदा। कंपनी की कुल बिक्री में इस कार का योगदान 6% का रहा।
6. Astor - सेल्स चार्ट में 263 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे नंबर पर रही एमजी एस्टर। पिछली साल अक्टूबर में इसकी 102 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी।
7. ZS EV - एमजी जैडएस ईवी की अक्टूबर 2026 में सिर्फ 43 यूनिट्स की ही बिक्री हुई। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में सबसे ज्यादा 92% की गिरावट दर्ज की गई। अक्टूबर 2025 में इस कार की कुल 609 यूनिट्स बिकी थीं।
8. Gloster - सेल्स चार्ट में आठवे नंबर पर रही ग्लॉस्टर। अक्टूबर 2026 में एमजी की इस कार को एक भी ग्राहक नहीं मिला। पिछला साल अक्टूबर महीने में इसकी सिर्फ 9 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.