IAS Medha Anand UPSC Success Story: सिविल सेवा की कठिन डगर पर चलने वाले हर एस्पिरेंट के लिए मेधा आनंद की कहानी मिसाल है। यह केवल परीक्षा पास करने की दास्तां नहीं, बल्कि धैर्य, असफलता के दुख और उस अकेलेपन की कहानी है, जिसे सफलता की चमक से पहले हर किसी को सहना पड़ता है। उन्होंने अपनी कई साल की लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा में यह समझा है कि कैसे गिरकर संभलना और हर हाल में खुद पर भरोसा रखना ही सफलता की असली कुंजी है। उनकी IAS बनने की आज उन लाखों युवाओं को हौसला देती है जो संघर्ष के अंधेरे में अपनी सफलता की सुबह तलाश रहे हैं। मेधा आनंद की UPSC यात्रा सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद शुरू हुई थी। वह एक वीडियो में अपनी जर्नी साझा करते हुए बताती हैं कि पहले ही प्रयास में असफलता का सामना करना उनके लिए एक बड़ा झटका था। समाज और परिवार के डर के बीच उन्होंने खुद को कोसने के बजाय इस परीक्षा को समझने की कोशिश की। (फोटो-Canva) दूसरे प्रयास में मेधा का चयन हुआ लेकिन उन्हें ‘रेलवे ट्रैफिक सर्विस’ मिली। उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि थी लेकिन मेधा का लक्ष्य IAS अफसर ही बनना था। इसलिए वह अपनी रैंक सुधारने के लिए प्रयास करने के बारे में सोचने लगीं। दोबारा तैयारी शुरू की और अगले प्रयासों में वे इंटरव्यू स्टेज तक भी पहुचीं लेकिन फाइनल रिजल्ट में उनका नाम नहीं आया। (फोटो-Canva) लगातार असफलता और चौथे प्रयास में हार के बाद वह बहुत निराश हो गई थीं। वह बताती हैं कि 4 बार हारने के बाद शटडाउन मोड में चली गई थीं। उस समय, उनके पिता और कुछ दोस्तों ने उन्हें कॉन्फिडेंस दिया। उन्होंने अपनी भावनाओं को शेयर करना और खुद को शांत रखना सीख लिया था। क्योंकि दोबारा तैयारी शुरू करना उनके धैर्य की असली परीक्षा थी। (फोटो-Canva) अपने पांचवें प्रयास में मेधा ने नौकरी के साथ तैयारी जारी रखी। उन्होंने हार के डर को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने इस परीक्षा को एक करियर विकल्प की तरह देखना शुरू कर दिया था। इस बार उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के साथ मेन्स की टेस्ट सीरीज पर ध्यान दिया। इस बार और ज्यादा सही स्ट्रैटेजी के साथ तैयारी का रिजल्ट था कि पांचवें प्रयास में उन्होंने 13वीं रैंक लाकर UPSC में टाॅप किया। IAS अफसर बनकर अपनी मेहनत को सफल बनाया। उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण सीख यह थी कि सफलता या असफलता को सिर पर नहीं चढ़ाना है। (upsc.gov.in) रिजल्ट के बाद मिली बधाइयों के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि दुनिया केवल रिजल्ट देखती है। वह बताती हैं कि ‘जब आप सक्सेसफुल हो जाते हैं तो हजारों लोग आपके पास उस सक्सेस को शेयर करने के लिए आ जाते हैं लेकिन जब आप फेल हो रहे होते हैं आपके पास कोई नहीं होता, आपके पास वो कुछ गिने चुने लोग होते हैं जो आपके हमेशा पास रहते हैं।’ अपने अनुभव के माध्यम से वे एस्पिरेंट्स को सिखाती हैं कि संघर्ष के समय में धैर्य बनाए रखना और अपनों का साथ थामे रखना कितना आवश्यक है। (फोटो-Canva)

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.