जयपुर: राजस्थान के जिला प्रमुख चुनावों में क्रॉस वोटिंग से बीजेपी कांग्रेस का चुनावी समीकरण कई जगह बिगड़ गया। इसके चलते कई जगह दोनों पार्टियों के हाथों से जिला प्रमुख की कुर्सी फिसल गई। इस पूरे मामले में कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। यहां पढ़िये ऐसी रोचक सीटों का घटनाक्रम , जहां बड़े उलटफेर ने सियासी पासा पूरी तरह पलट दिया।

यहां क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को लगा झटकाचूरू में स्पष्ट बहुमत के बावजूद हार: में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका मिला। यहां39 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के पास अकेले 21 सदस्य थे। साथ ही 1 माकपा सदस्य के समर्थन के साथ कांग्रेस के पास कुल आंकड़ा 22 का था। इसके बावजूद 4 से 5 सदस्यों की क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश देवी बुडानिया को केवल 17 वोट मिले। यहां बीजेपी की कनिका सिंह 22 वोट पाकर जिला प्रमुख बन गईं।

डीग में डगमगा गया समीकरण: यहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं था, लेकिन कांग्रेस 14 सदस्यों के साथ मजबूत स्थिति में थी। लेकिन यहां 7 सदस्यों की क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस उम्मीदवार को महज 7 वोट मिले। मजबूत स्थिति के बावजूद भी यहां कांग्रेस पिछड़ गई। भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली।

प्रतापगढ़ में 1 वोट की क्रॉस वोटिंग और हार: त्रिशंकु जिला परिषद वाले प्रतापगढ़ में भी कांग्रेस को अपने ही एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग (1 वोट का नुकसान) झेलनी पड़ी, जिससे पार्टी जरूरी बहुमत नहीं जुटा सकी, लिहाजा बीजेपी ने जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया

ब्यावर में भाजपा खेमे में सेंध, कांग्रेस को लाभइसके उलट कई सीटों पर भाजपा के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग कांग्रेस के लिए संजीवनी बनी। यहां पढ़ें डिटेल ।

ब्यावर में बीजेपी की हार: 27 सदस्यों वाली ब्यावर जिला परिषद में भाजपा के पास 14 सीटों का स्पष्ट बहुमत था, जबकि कांग्रेस के पास 13 सदस्य थे। लेकिन मतदान के दौरान भाजपा खेमे में हुई क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस प्रत्याशी ममता गुर्जर ने भाजपा की निर्मला देवी को 1 वोट से हराकर ब्यावर का पहला जिला प्रमुख पद जीत लिया।

उप जिला प्रमुख में भी दिखा क्रॉस वोटिंग का असरराजस्थान पंचायत चुनाव में जहां जिला प्रमुख के चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते प्रत्याशियों की सांस ऊपर नीचे होती रही। वहीं उप जिला प्रमुख चुनाव में भी इसका असर दिखा। दोनों ही पार्टियों के लिए क्रॉस वोटिंग शतरंज की बाजी बनी और शह-मात का खेल चलता दिखा।

कांग्रेस का गणित यहां समझेंमिली जानकारी के अनुसार उप जिला प्रमुख चुनाव में लगभग 6 जिलों में क्रॉस वोटिंग देखने को मिली। इसमें पाली में कांग्रेस के 3 सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे भाजपा के हेमंत गादाना उप जिला प्रमुख चुने गए।

उदयपुर में उप जिला प्रमुख में नुकसान: यहां बीजेपी से उप जिला प्रमुख दलीचंद डांगी को कुल 26 मत मिले, जबकि कांग्रेस के उदयलाल डामोर को 21 मत प्राप्त हुए। जबकि यहां उदयपुर जिला परिषद के समीकरण को देखा जाए तो कुल 47 सीटों में से भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 22 और भारतीय आदिवासी पार्टी ने 1 सीट थी।

बीजेपी को उप जिला प्रमुख का गणित पढ़ें चूरू और प्रतापगढ़ में बड़ा फेरबदल : जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग से चूरू में भाजपा की जीत हुई थी, लेकिन उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने अपने सदस्यों को एकजुट रखा और बीजेपी ये सीट हार गई। इसी तरह प्रतापगढ़ में भी जिला प्रमुख पद पर भाजपा ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के समर्थन से जीत दर्ज की थी, लेकिन उप जिला प्रमुख चुनाव में यह समीकरण टूट गया और सीट भाजपा के हाथ से निकल गई।

उप जिला प्रमुख का समीकरण पढ़िये

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.