नई दिल्ली: तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने टी20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वह नंबर-11 पर बैटिंग करते हुए इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र का सामना तमिलनाडु से हुआ। कप्तान जयदेव उनादकट बल्लेबाजी के लिए 11वें नंबर पर उतरे। उन्होंने 26 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली।
जयदेव उनादकट ने 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाटी20 क्रिकेट में 11वें नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के डैनी ब्रिग्स के नाम दर्ज था। उन्होंने 2020 में बिग बैश में 35 रनों की नाबाद पारी खेली थी। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए होबार्ट हेरिकेन्स के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के मारे थे। भारतीय खिलाड़ियों में मुनाफ पटेल ने 2009 आईपीएल में राजस्थान के लिए दिल्ली के खिलाफ नंबर-11 पर 10 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली थी।
टी20 में नंबर-11 पर सबसे बड़ी पारी
10वें विकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारीसौराष्ट्र ने 92 रन पर ही 9 विकेट खो दिए थे। इसके बाद जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई। टी20 क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए यह संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 2016 में के लिए ग्रांट इलियट और जुल्फिकार बाबर के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई थी।
सौराष्ट्र की टीम मैच नहीं जीत पाई के इस मैच को तमिलनाडु ने 38 रनों से अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए साई किशोर की कप्तानी वाली टीम ने 8 विकेट पर 192 रन बनाए। छठे नंबर पर उतरे सनी संधु ने 17 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। 7वें नंबर के आर राजकुमार ने 36 रनों का योगदान दिया। सौराष्ट्र की पारी 17वें ओवर में 154 रनों पर सिमट गई।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.