मुंबई: देश में महाराष्ट्र ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है जो अपने राज्य में अलग संपत्ति पत्रिका (प्रॉपर्टी कार्ड) यानी वर्टिकल प्रॉपर्टी कार्ड सिस्टम तैयार करेंगा। कार्ड में फ्लैट/घर के साथ-साथ पूरी इमारत की जानकारी होगी। इससे खरीद-फरोख्त आसानी होगी और बैंक से कर्ज लेना भी सरल हो जाएगा। विवाद पर विराम लगेगी। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के अनुसार, हम सिस्टम को लागू करने के लिए 26 नवंबर से लोगों से आपत्तियों और सुझाव मंगा रहे हैं। उनके सुझाव आने के बाद उस पर विचार कर नियम को अंतिम रूप दिया जाएगा। राजस्व मंत्री का दावा है कि इस फैसले से राज्य के लगभग 7 करोड़ फ्लैट धारकों को लाभ फायदा होगा। माना जा रहा है नस सिस्टम को लागू करने में कम से कम छह महीने लगेंगे।

गुरुवार को राजस्व मंत्री बावनकुले मंत्रालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इस नई व्यवस्था में फ्लैट का क्षेत्रफल, मालिकाना हक, इमारत की खुली और साझा जगह, उस पर किसी तरह का कर्ज या अन्य बोझ और कानूनी अड़चनों की जानकारी अलग से दर्ज होगी। बावनकुले ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता, 1966 में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के अधिकारों का रिकॉर्ड सातबारा उतारे में, जबकि शहरी सर्वेक्षण क्षेत्रों में प्रॉपर्टी कार्ड में दर्ज किया जाता है। हालांकि, अब तक किसी इमारत के प्रत्येक फ्लैट के अलग-अलग मालिकाना हक दर्ज करने की एक समान व्यवस्था नहीं थी। इस कमी को दूर करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

अलग-अलग रिकॉर्ड होंगे

वर्टिकल प्रॉपर्टी कार्ड सिस्टम में शहरी क्षेत्रों में इमारत परिसर के लिए डी-1 और प्रत्येक फ्लैट के लिए डी-2 प्रारूप में अलग-अलग रिकॉर्ड तैयार किए जाएंगे। डी-1 में मूल मालिक, जमीन, मंजूर निर्माण नक्शा, खुली जगह, सड़क और साझा क्षेत्रों इत्यादि का पूरा विवरण होगा। इन साझा जगहों पर सभी फ्लैट धारकों के अधिकार दर्ज किए जाएंगे। वहीं, डी-2 में फ्लैट धारक का नाम, फ्लैट क्रमांक, मंजूर क्षेत्रफल और उससे जुड़े अधिकारों का विवरण होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इमारत के लिए आई-ए (गांव नमूना 7-क) और फ्लैट के लिए आई-बी (गांव नमूना 7-ड) प्रारूप में रिकॉर्ड तैयार किए जाएंगे।

डिजिटल कार्ड तैयार किए जाएंगे

राजस्व मंत्री ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मंजूरी के बाद फ्लैट धारकों को एटीएम कार्ड की तरह जेब में रखने जैसा डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण एवं मुद्रांक विभाग, सहकार विभाग, स्थानीय निकायों, नियोजन प्राधिकरणों (सिडको, नैना, महानगरपालिका और नगरपालिका), महारेरा तथा भूमि अभिलेख विभाग को एपीआई के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इमारत का पुनर्विकास होने पर पुराने रिकॉर्ड को बंद कर नए मंजूर नक्शे के अनुसार अपडेट किया जाएगा।

कर्ज और कानूनी विवादों की मिलेगी जानकारी

राजस्व मंत्री बावनकुले ने आगे बताया कि वर्टिकल प्रॉपर्टी कार्ड में फ्लैट पर बैंक कर्ज, गिरवी, संपत्ति कर, सोसायटी का बकाया, न्यायालयीन प्रतिबंध या सरकारी देनदारी होने पर इत्यादि सभी तरह की जानकारी दर्ज होगी। बिल्डर का साझा कर्ज इमारत के मुख्य रिकॉर्ड में, जबकि व्यक्तिगत कर्ज संबंधित फ्लैट के कार्ड में दर्ज होगा। केवल मंजूर निर्माण नक्शे और जरूरी दस्तावेजों वाले अधिकृत प्रोजेक्ट को ही यह कार्ड मिलेगा। अनधिकृत निर्माण को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है। डीम्ड कन्व्हेयन्स की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए राजस्व, नगर विकास और सहकार विभाग मिलकर मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) तैयार कर रहे हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.