Aaj Ka Ank Jyotish, 27 November 2026 : आज 27 नवंबर, शुक्रवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, (2+7= 9) 9 अंक के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज मंगल और शुक्रवार के स्वामी शुक्र ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। बता दें कि किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जाना जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप अपनी जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज के दिन मूलांक 6 वाले सोच-समझकर फैसले लें और मूलांक 9 वाले खर्चों पर विशेष ध्यान दें। आइए विस्तार से जानें 27 नवंबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
आज के दिन मूलांक 1 वालों के लिए थोड़ा धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। संभव हो, तो इस समय बड़े फैसले टालें। सहकर्मियों का साथ तालमेल बनाए रखना बेहतर होगा। शांति के साथ आगे बढ़ने से आपको अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। तनाव लेने के बजाए अपनों से मन की बात शेयर करने से अच्छा महसूस करेंगे।
आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम पूरे करने में किसी का सहयोग मिल सकता है। लेकिन कुछ मामलों में उलझन की स्थिति बन सकती है। ऐसे में धैर्य के साथ सही फैसला लेना आवश्यक होगा। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो वह अब आगे बढ़ सकता है। लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों में वाणी पर संयम रखें।
यह दिन मूलांक 6 वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना आवश्यक होगा। जल्दबाजी में निर्णय करने से नुकसान हो सकता है। हालांकि, शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने विषयों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। किसी भी व्यक्ति से बहस या विवाद से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे।
आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए कई मामलों में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी बातचीत करने की कला से लाभ होगा। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक माहौल आज शांतिपूर्ण और सामान्य रहेगा। कुछ समय एकांत में बिता सकते हैं।
आज मूलांक 8 वाले जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही, मेहनत से आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। लेकिन कुछ मामलों में सतर्क रहना आवश्यक होगा। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। खानपान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
आज के दिन मूलांक 9 वालों को आर्थिक क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। किसी भी अनावश्यक खर्चे से बचें। आपको कुछ कार्यों में आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, मित्रों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत महसूस करेंगे। मानसिक शांति के लिए कुछ देर मेडिटेशन करना बेहतर रहेगा।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.