BPSC AEDO Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार शिक्षा विभाग के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग ने विज्ञापन संख्या 16/2026 के माध्यम से कुल 935 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नया विज्ञापन पहले जारी किए गए विज्ञापन संख्या 87/2025 जो 22 अगस्त 2025 को जारी हुआ था और जिसके तहत अप्रैल 2026 में आयोजित परीक्षा रद्द की गई थी, उसके बाद लाया गया है. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया और प्रमुख तारीखों का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और फीस की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी. वही उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. 


BPSC AEDO की जरूरी तारीख 


विवरण                                    तारीख 
नया नोटिफिकेशन                  26 नवंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन शुरू          1 दिसंबर 2026 
फीस पेमेंट शुरू                     1 दिसंबर 2026 
फीस पेमेंट की लास्ट डेट          30 दिसंबर 2026 
आवेदन की लास्ट डेट              31 दिसंबर 2026 
परीक्षा तारीख                        अभी घोषित नहीं की गई






परीक्षा के लिए एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 


AEDO पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और सामान्य तौर पर पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है. महिला तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी.


पुराने उम्मीदवारों का क्या होगा?


यह भर्ती विज्ञापन संख्या 87/2025 को रद्द करके नए विज्ञापन संख्या 16/2026 के तहत शुरू की जा रही है. इसलिए पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भी नए विज्ञापन में आवेदन फीस और दूसरे शर्तों से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा. पुराने आवेदनों के आधार पर स्वत: पात्रता या आवेदन की स्थिति को लेकर कोई अनुमान न लगाएं. इस संबंध में आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के निर्देश ही मान्य होंगे. 


CBSE के छात्र पढ़ सकेंगे अपनी पसंद की भाषा, SC ने साफ की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी 


कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?


चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है. डिटेल के अनुसार लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य योग्यता विषय और सामान्य भाषा से सवाल पूछे जाएंगे. वहीं गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा.


कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?



  • ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 

  • इसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. 

  • अब लिंक पर क्लिक करने के बाद जरूरी जानकारी भरें 

  • इसके बाद फॉर्म में मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 

  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का पेमेंट करें. 

  • इसके बाद एक बार फिर फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें.


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.