Success Story: यूपीएससी की परीक्षा को हमारे देश में सबसे कठिन और पारदर्शी परीक्षाओं में गिना जाता है, जिसके रिजल्ट में किसी भी तरह की गलती निकालना या उसे बदलवाना लगभग नामुमकिन माना जाता है. लेकिन आज से करीब 27 साल पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर से आने वाले आशुतोष अग्निहोत्री ने अपने अटूट आत्मविश्वास और एक चिट्ठी के दम पर ऐसा कर दिखाया जो यूपीएससी के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था और नहीं उसके बाद कभी दोहराया गया. 1998 की सिविल सेवा परीक्षा में हुई एक लिपिकीय त्रुटि को उजागर कर उन्होंने आयोग को अपना अंतिम रिजल्ट संशोधित करने पर मजबूर कर दिया. इस ऐतिहासिक सुधार के बाद उनकी रैंक 277 से सीधी 26वीं हो गई और वह भारतीय रक्षा लेखा सेवा के बजाय भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने.
जब रिजल्ट आया तब मार्कशीट देख हुआ शक
बताया जाता है कि आशुतोष अग्निहोत्री ने 1998 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी थी, जब 25 मई 1999 को अंतिम परिणाम घोषित हुआ, तो उनको 277वीं रैंक मिली. उस दौर में कुल सीटें लगभग 300 से 400 हुआ करती थी और आईएएस के लिए केवल 55 पद थे. ऐसे में 277वीं रैंक के आधार पर उन्हें इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस मिल रही थी. इस बीच उनका चयन अप पुलिस सर्विस में भी हो गया था और वह मुरादाबाद में पुलिस ट्रेनिंग के लिए चले गए थे. ट्रेनिंग के दौरान जब घर पर यूपीएससी की मार्कशीट पहुंची तो उनके पिता ने फोन पर उन्हें विषयवार अंक बताएं. आशुतोष ने सभी विषयों में लगातार 160 से 170 के बीच अंक प्राप्त किया थे और कुल प्राप्तांक 1261 थे. लेकिन वैकल्पिक विषय के सेकंड पेपर में 300 में से केवल 70 अंक दर्ज थे. आशुतोष को शक हुआ, क्योंकि 1996 के मेंस प्रयास में बिना खास तैयारी के भी उन्हें इसी पेपर में 138 अंक मिले, जबकि इस बार उनका पेपर बहुत शानदार गया था.
NHPC में ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी
हाथ से लिखी चिट्ठी और फिर हुई जांच
अपने रिजल्ट में हुई गलती का शक होने के बाद आशुतोष ने यूपीएससी के फैसले को चुनौती देने का निर्णय लिया. वहीं एक परिचित की सलाह पर आशुतोष ने अपने हाथों से सचिव यूपीएससी के नाम एक पत्र लिखा. पत्र में उन्होंने तर्क दिया कि दूसरे सभी विषयों में 160-170 के आसपास अंक होने के बावजूद सेकंड वैकल्पिक पेपर में 70 अंक उनका वास्तविक स्कोर नहीं हो सकता, इसलिए इसकी जांच की जाए. उस समय यूपीएससी के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र नाथ थे, उन्होंने इस पत्र को नजरअंदाज करने के बजाय एक संयुक्त सचिव को सौंपते हुए 2 दिन के अंदर तथ्यों की जांच करने का निर्देश दिया. दो दिन बाद संयुक्त सचिव ने गड़बड़ी की पुष्टि की, जिसके बाद आशुतोष की उत्तर पुस्तिका दोबारा जांची गई.
रोल नंबर में धुंधलेपन से दूसरे उम्मीदवार से बदलें नंबर
यूपीएससी की इस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया कि सेकंड पेपर में आशुतोष के वास्तविक अंक 176 थे. रोल नंबर में धुंधलापन होने के कारण हुई लिपिकीय गलती की वजह से किस दूसरे उम्मीदवार के 70 अंक आशुतोष के खाते में जुड़ गए और आशुतोष के 176 अंक उस दूसरे उम्मीदवार को मिल गए थे. चेयरमैन ने सरकार से अनुमति लेकर स्पष्ट रूप अपनाया कि अगर आयोग से गलती हुई है, तो उसे स्वीकार कर सुधार जाना चाहिए. इसके बाद 1 सितंबर 1999 को यूपीएससी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए संशोधित परिणाम जारी किया, जिससे आशुतोष अग्निहोत्री की रैंक 277 से उछलकर 26वीं हो गई. वहीं 1999 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री को चयन के बाद असम-मेघालय कैडर आवंटित हुआ. असम में करीब 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली आ गए और वर्तमान में भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं.
UPPSC APO प्रारंभिक रिजल्ट क्यों हुआ रद्द, दोबारा कब होगी मुख्य परीक्षा?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.