आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसका असर पढ़ाई से लेकर नौकरी तक हर जगह देखने को मिल रहा है. ऐसे में Gen Z के युवाओं के लिए AI के क्षेत्र में करियर बनाने के कई मौके हैं. AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर से लेकर डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी तक कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें अच्छी संभावनाएं हैं. अगर आप भी इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो सही स्किल्स सीखकर अभी से तैयारी शुरू कर सकते हैं.


AI और मशीन लर्निंग इंजीनियरिंग करियर


AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर का काम ऐसे सिस्टम और टूल तैयार करना है, जो डेटा के आधार पर काम कर सकें. इस क्षेत्र में AI ऐप्स, चैटबॉट और मशीन लर्निंग मॉडल बनाने का काम शामिल है. इसके लिए Python जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और मशीन लर्निंग की समझ जरूरी है. इसके अलावा डेटा साइंटिस्ट और डेटा एनालिस्ट की भी मांग बढ़ रही है. इनका काम बड़ी मात्रा में मौजूद डेटा को समझना और उससे जरूरी जानकारी निकालना होता है. इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए Python, SQL और स्टैटिस्टिक्स की जानकारी काम आती है. वहीं, MLOps इंजीनियर AI मॉडल को सही तरीके से चलाने और उनकी देखरेख करने का काम करते हैं.


यह भी पढ़ें :ASRB Recruitment 2026: खेती-बाड़ी की नौकरी करनी है तो नोट कर लें ये बातें, वरना नहीं मिलेगी जॉब 


साइबर सिक्योरिटी और डिजाइन में भी हैं मौके


AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा की सुरक्षा भी जरूरी हो गई है. ऐसे में साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में भी करियर के मौके हैं. इस काम में AI सिस्टम और डिजिटल प्लेटफॉर्म को ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखना शामिल है.
इसके अलावा AI का इस्तेमाल अब डिजाइन, मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में भी हो रहा है. इन कामों में AI टूल्स की जानकारी के साथ क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन स्किल्स भी जरूरी हैं. जिन युवाओं को कोडिंग में ज्यादा रुचि नहीं है, वे भी अपनी रुचि और स्किल्स के हिसाब से इन क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं.


ऐसे शुरू करें AI करियर की तैयारी


AI के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए सबसे पहले अपनी बुनियादी जानकारी मजबूत करें. Python, गणित, स्टैटिस्टिक्स और डेटा को समझने से शुरुआत करें. इसके बाद अलग-अलग AI टूल्स का इस्तेमाल करना सीखें.  छोटे प्रोजेक्ट्स बनाकर अपनी स्किल्स को बेहतर करें. आप चैटबॉट, डेटा एनालिसिस या ऑटोमेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं. इसके साथ ही इंटर्नशिप और छोटे प्रोजेक्ट्स के जरिए काम का अनुभव लें. कम्युनिकेशन, समस्या को समझने और उसका हल निकालने जैसी स्किल्स पर भी ध्यान दें. AI की दुनिया तेजी से बदल रही है, इसलिए नई तकनीक और टूल्स के बारे में लगातार सीखते रहना जरूरी है.


यह भी पढ़ें : SIDBI Recruitment 2026: SIDBI में 68 पदों पर आवेदन शुरू, जानें भर्ती से जुड़ी जरूरी योग्यता

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.