वैभव सूर्यवंशी की 204 रनों की ऐतिहासिक पारी को लेकर चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. क्रिकेट जगत हैरान है कि एक 15 वर्षीय बल्लेबाज ने एक वनडे पारी में 28 छक्के लगा दिए, 53 गेंदों में 204 रन बना दिए. सौरव गांगुली से लेकर केविन पीटरसन, हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. इस बीच आइसलैंड क्रिकेट ने भी पोस्ट किया, लेकिन वैभव के बहाने उन्होंने उन्होंने एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सेन हुआंग पर चुटकी ली.


वैभव सूर्यवंशी की पारी देख पाकिस्तान भी डर गया, तभी तो उनके पूर्व क्रिकेटर ने वैभव की उम्र को लेकर सवाल उठाया. वहीं आइसलैंड क्रिकेट ने तो वैभव के बैट में AI चिप लगी होने की बात कही. हालांकि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग पर चुटकी ली. उन्होंने हुआंग की वापसी को वैभव की पारी के साथ जोड़ा. बता दें कि एनवीडिया एक अमेरिकी मल्टी इंटरनेशनल कंपनी है. ये कंपनी AI चिप्स, GPU, कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म और डेटा सेंटर हार्डवेयर के लिए जानी जाती है.


आइसलैंड क्रिकेट ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "यह कोई संयोग नहीं है कि मंगलवार को जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के तौर पर वापस लौटे, और बुधवार को वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में AI चिप्स वापस आ गई."






ऑस्ट्रेलिया पर भी कसा तंज


वैभव को लेकर किया गया आइसलैंड क्रिकेट का पोस्ट वायरल हो रहा है. कई यूजर्स को उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा लग रहा है. इससे एक दिन पहले बुधवार को आइसलैंड क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सैंडपेपर गेट विवाद को लेकर भी तंज कसा था.






यह भी पढ़ें- सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.