पटना: बिहार में किसानों की संस्थागत ऋण तक पहुंच को सुगम बनाने तथा कृषि क्षेत्र को वित्तीय रूप से और सशक्त करने की दिशा में जनसमर्थ (JanSamarth) पोर्टल एवं राज्य सरकार के ‘सहयोग’ कार्यक्रम को समन्वित रूप से लागू किया जाएगा। इस पहल का पायलट संचालन 1 दिसंबर 2026 से खगड़िया एवं भोजपुर जिलों में शुरू होगा।
विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इस पहल के प्रभावी क्रियान्वयन, बैंकों की सक्रिय भागीदारी और अधिकाधिक पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सहित संस्थागत ऋण सुविधा से जोड़ने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
किसानों को होगा फायदापायलट के दौरान दोनों जिलों में सहयोग कार्यक्रम के शिविरों के साथ किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, ऋण आवेदन एवं बैंकिंग सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। पायलट चरण में प्रत्येक भाग लेने वाली बैंक शाखा से कम-से-कम एक किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की स्वीकृति का लक्ष्य रखा गया है। इससे बैंक शाखाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ जमीनी स्तर पर इस व्यवस्था की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सकेगा।
एकीकृत होगी आवेदन प्रक्रिया, जानिए कैसे 16 लाख किसान प्रारंभिक रूप से पात्रबिहार के किसान रजिस्ट्री में वर्तमान में कुल 54.71 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 35 लाख एकल भूमि धारक किसान हैं। जनसमर्थ की वर्तमान पात्रता व्यवस्था के अनुसार लगभग 16 लाख किसान प्रारंभिक रूप से ऋण के लिए पात्र चिह्नित किए गए हैं। फिलहाल पोर्टल पर एकल भूमि धारक किसानों के लिए ऋण आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
बिहार में जनसमर्थ एवं एग्रीस्टैक के बीच आवश्यक तकनीकी एकीकरण पूरा हो चुका है और एक ऋण आवेदन का शुरू से अंत तक सफल परीक्षण भी किया गया है। इससे राज्य में इस डिजिटल ऋण व्यवस्था को पायलट स्तर पर लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी आधार तैयार हो गया है।
12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जनसमर्थ से एकीकृतजनसमर्थ के किसान क्रेडिट कार्ड मॉड्यूल से 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एकीकृत हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। बिहार में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हैं, जिनकी शाखाओं की सक्रिय भागीदारी इस पहल के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण होगी।
₹2 लाख तक बिना जमानत ऋण की सुविधाकिसान क्रेडिट कार्ड के तहत ₹2 लाख तक बिना जमानत (Collateral-free) ऋण की सुविधा को पात्र किसानों तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया है। वर्तमान जनसमर्थ कार्यप्रवाह में ₹2 लाख तक के ऋण की प्रक्रिया उपलब्ध है। इससे अधिक राशि के ऋण को भी डिजिटल माध्यम से संचालित करने के लिए बिहार में भूमि अभिलेखों पर ऋण संबंधी भार (Charge) के इलेक्ट्रॉनिक सृजन की व्यवस्था विकसित करना आवश्यक है। इसके लिए राज्य स्तर पर समन्वय, नोडल पदाधिकारी की भूमिका तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के माध्यम से बैंकों की प्रगति की नियमित निगरानी महत्वपूर्ण होगी।
किसानों को वित्तीय सहायताबैठक में रेखांकित किया गया कि दर से लगभग 2 प्रतिशत अधिक रही है। कृषि क्षेत्र की इस प्रगति को बनाए रखने और किसानों की उत्पादक क्षमता बढ़ाने के लिए समय पर संस्थागत ऋण की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। जनसमर्थ एवं सहयोग कार्यक्रम का संयुक्त क्रियान्वयन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस पहल के माध्यम से डिजिटल तकनीक, बैंकिंग नेटवर्क और सरकारी कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय से किसानों के लिए ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होगी। खगड़िया एवं भोजपुर में 1 दिसंबर से शुरू होने वाला पायलट राज्य में किसान-केंद्रित डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा अधिकाधिक पात्र किसानों को संस्थागत वित्तीय सहायता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.