प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि विधायिका जवानी (बालिग होने) की उम्र 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करने पर विचार कर सकती है। न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद ने डकैती-हत्या के एक मामले में दूसरी जमानत अर्जी खारिज होने के खिलाफ दाखिल एक नाबालिग की अपील अस्वीकार करते हुए यह टिप्पणी की।
हाईकोर्ट ने केरल उच्च न्यायालय के एक निर्णय को ध्यान में रखते हुए यह बात कही, जिसमें कहा गया था कि अब समय आ गया है कि विधायिकाएं उन कानूनों में संशोधन करने पर विचार करें, जो नाबालिगों और कानून के साथ संघर्ष करने वाले बच्चों से संबंधित हैं। इन कानूनों में उम्र को घटाकर 16 वर्ष कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि आज के दौर में 16 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते बच्चों में काफी परिपक्वता देखी जा रही है।
न्यायमूर्ति शाहिद ने 17 नवंबर के अपने आदेश में कहा कि माननीय केरल हाईकोर्ट की उपरोक्त टिप्पणियों पर ध्यान देते हुए विधायिका इस पहलू पर उचित विचार कर सकती है।
मेनका गांधी बहुत पहले ही यह बात कह चुकी हैंबता दें कि भाजपा की पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रहीं मेनका गांधी कई मौके पर यह बात पहले ही कह चुकी हैं। 2015 में उन्होंने कहा था कि दुष्कर्म समेत संगीन अपराधों के मामले में 18 से घटाकर 16 साल कर देना चाहिए।
2015 में संसद सत्र में मेनका गांधी ने कहा था कि कई देशों में चीन, फ्रांस समेत अन्य में संगीन अपराधों में किशोर की आयु नौ से लेकर 14 साल तक की है। भारत में 16 से 18 वर्ष की आयु वाले बच्चों में अपराध का चलन तेजी से बढ़ा है। (भाषा इनपुट के साथ)
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.