रीवा: सात समंदर पार अमेरिका में रहने वाला एक युवक, जो कभी अंग्रेजी में बात किया करता था। आज संस्कृत के श्लोक पढ़ता है, हिंदी में पूजा करता है और भगवान शिव, श्रीराम और हनुमान का भक्त बन चुका है। सनातन धर्म के प्रति ऐसी आस्था कि अमेरिका से भारत आया तो यहीं का होकर रह गया।
श्यामुअल बन गया श्याम दासइस युवक नाम श्यामुअल था। वह सनातन की राह पर चलकर अब बन श्याम दास बन गया है। इन दिनों श्याम दास पहुंचे हैं, यहां के गांव देखने के लिए, यहां की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन ने उनका दिल जीत लिया है।
सनतान के प्रति गहरी आस्थायह तस्वीर सिर्फ एक विदेशी युवक के भारत भ्रमण की नहीं, बल्कि के प्रति उसकी गहरी आस्था की कहानी बयां कर रही हैं। अमेरिका में रहने वाले श्यामुअल अब श्याम दास के नाम से पहचाने जाते हैं। प्रतिदिन संस्कृत के श्लोकों का पाठ, हिंदी में पूजा-पाठ और भगवान शिव, श्रीराम व हनुमान के प्रति अटूट श्रद्धा उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। पूरी तरह सात्विक जीवन और शुद्ध शाकाहारी भोजन अपनाने वाले श्याम दास अब भारत को ही अपना घर बनाना चाहते हैं।
रीवा के कुलदीप से हुई थी मुलाकातदरअसल, श्याम दास की मुलाकात में रीवा के रहने वाले कुलदीप से हुई थी। दोनों की दोस्ती ऐसी हुई कि कुलदीप के आमंत्रण पर श्याम दास रीवा पहुंच गए। उनका मकसद सिर्फ शहर घूमना नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के गांवों को करीब से देखना और भारतीय ग्रामीण संस्कृति को समझना था।
ऐसे अनुभव के लिए खर्च करने पड़ते हैं पैसेरीवा पहुंचकर श्याम दास यहां की संस्कृति, रंग-रिवाज और रहन-सहन देखकर बेहद खुश नजर आए। गांव में गोबर से लिपे मिट्टी के आंगन में चलते हुए उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। उनके मित्र कुलदीप बताते हैं कि श्याम दास ने कहा कि अमेरिका में इस तरह मिट्टी और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव लेने के लिए भी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, यहां गांवों में यह जीवनशैली सहज रूप से देखने को मिलती है।
बघेली भी बोलते हैं श्याम दासवहीं, विंध्य की धरती पर पहुंचकर श्याम दास अब यहां के लोगों से घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं। अंग्रेजी बोलने वाले श्याम दास ने बघेली भाषा में भी बोलना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों को बघेली में प्रणाम कर उनका अभिवादन कर रहे हैं। उनकी भाषा, पहनावा और सनातन के प्रति समर्पण देखकर लोग भी हैरान हैं।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.