चेन्नई : तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने 2 दिसंबर से विजय की अगुवाई वाली टीवीके सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन का ऐलान किया है। AIADMK ने छह महीने पुरानी टीवीके सरकार को बढ़ती अपराध दर, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा और कावेरी जल विवाद जैसे मुद्दों पर घेरेगी। एआईएडीएमके के अनुसार वह राज्य के सभी 85 संगठनात्मक जिलों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। तमिलनाडु में विजय के सीएम बनने के बाद विपक्ष की बड़ी पार्टियों में पहली बार किसी ने इस तरह से मोर्चा खोला है।
एआईएडएमके ने बनाई मुद्दों की लिस्टAIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को घोषणा की कि 2 दिसंबर को पार्टी के 85 संगठनात्मक जिलों में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने छह महीने पुरानी टीवीके सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जरूरी चीजों की कीमतों को नियंत्रित करने और तमिलनाडु के जल अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। पीटीआई ने बातचीत में पलानीस्वामी ने कहा कि इन प्रदर्शनों में महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती कीमतों और हत्या व लूट जैसे अपराधों से जुड़ी चिंताओं को भी उठाया जाएगा। उन्होंने टीवीके सरकार पर जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप है।
पलानीस्वामी के विजय पर बड़े आरोप
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बार-बार अहंकार भरी भाषा में कह रहे हैं कि वे मेकेदातू में बांध बनाएंगे और किसी की बात नहीं सुनेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में, जोसेफ विजय इस जलाशय के निर्माण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाने के बजाय चुप बैठे हैं।
- तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहद गंभीर है। टीवीके के एक पदाधिकारी के पास से 1,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है, और इस तरह बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी हो रही है।
विजय ने तमिलनाडु को पीछे धकेलापलानीस्वामी ने आरोप लगाया है कि तमिलनाडु में जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार बने छह महीने हो चुके हैं, और इस दौरान प्रशासन ने राज्य को काफी पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तीन महीने का समय मांगा था, वे छह महीने पूरे होने के बाद तमिलनाडु की जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। सत्ता में आने के पहले दिन से ही इस सरकार ने तमिलनाडु के अधिकारों को गिरवी रखना शुरू कर दिया।
मेकेदातु प्रोजेक्ट पर घेराकावेरी जल विवाद और प्रस्तावित मेकेदातु बांध का जिक्र करते हुए, पलानीस्वामी ने दावा किया कि जब तक कर्नाटक में उनकी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज नहीं हुई, तब तक विजय ने तमिलनाडु के अधिकारों के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने बताया कि मेट्टूर बांध को 12 जून को खोला जाना चाहिए था। उसे सितंबर में खोला गया, जिसकी वजह से किसान अल्पकालिक फसल की खेती नहीं कर पाए।