Churu Politics। चूरू: राजस्थान की सियासत में चूरू का चुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इसकी वजह यह है कि यहां बीजेपी के दिग्गज राजेंद्र राठौड़ की बहू कनिका सिंह ने मात्र पांच वोटों से बड़ी बाजी जीत ली। पूरे मामले में कांग्रेस क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा रही है। इस पूरे मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चूरू के बड़े नेताओं में शुमार कृष्णा पूनिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कृष्णा पूनिया की मांग ने गरमाया सियासी पारादरअसल एक्स पोस्ट करके ने चूरू में क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए नार्को टेस्ट और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है, ताकि भितरघात और बगावत के पीछे के असली चेहरों और कारणों का खुलासा हो सके। इस मांग के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर चूरू में किसने पार्टी लाइन से हटकर वोट किया और इस बगावत के पीछे किसकी रणनीति काम कर रही थी।
इधर, कृष्णा पूनिया की ओर से करने वाले सदस्यों और चूरू के नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग पर पत्रकारों ने जब गहलोत से बगावत करने वालों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। जहां-जहां बेईमानी हुई है, वहां कार्रवाई की जा रही है व आगे भी होगी।