लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। अखिलेश ने युवाओं और बेरोजगारों को साधने के लिए कई लुभावने वादे किए हैं। अखिलेश ने यूपी में सरकार आने पर 5 साल में 25 लाख नौकरी देने की घोषणा की है।
अखिलेश ने सपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पांच साल के भीतर 25 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इसके अलावा 2-4 करोड़ लोगों को अन्य सेक्टरों में नौकरी दी जाएगी।
पहली ही कैबिनेट में 10 लाख सरकारी पदों को तत्काल भरने का निर्णय:अखिलेश
अखिलेश ने वादा किया कि सरकार आई तो पहली ही कैबिनेट में 10 लाख सरकारी पदों को तत्काल भरने का निर्णय लिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि युवाओं के लिए भर्ती परीक्षा का कलेंडर जारी किया जाएगा। साथ ही समय भी तय किया जाएगा। भर्ती से लेकर परीक्षा परिणाम तक का समय तय किया जाएगा। जिससे ये सुनिश्चित होगा कि नौकरी समय पर मिले। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर ग्रेजुएट युवा को नौकरी मिलने तक हर महीने 5000 रुपये दिए जाएंगे।
अखिलेश ने 2027 चुनाव के लिए मैनिफेस्टो जारी किया है। सपा ने मैनिफेस्टो का नाम 'जन-मन का मैनिफेस्टो' और '27 का संकल्प: PDA का प्रणपत्र' नाम दिया है। जिसमें Gen Z को विशेष तौर पर फोकस किया गया है। अखिलेश ने बताया कि किस तरह सपा सरकार ने युवाओं के लिए लखनऊ में रोजगार के साधन उपलब्ध कराए थे और युवाओं के लिए सबसे बडा एजुकेशन हब और लखनऊ में आईटी हब तैयार किया।
अखिलेश ने सपा का मैनिफेस्टो पीडीए को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए को केंद्र में रखकर ही सरकार आने पर योजनाएं तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ी तो मैनिफेस्टो में और भी बातों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं और सभी जिलों के लिए अलग से मैनिफेस्टो जारी होगा।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.