लखनऊ: अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा पत्र जारी किया। अखिलेश यादव ने कहा कि जितना लॉ एंड ऑर्डर पर काम सपा सरकार में हुआ है, उतना काम बीजेपी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने डायल-100 का उदाहरण दिया। उन्होंने अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही।
लखनऊ समेत बड़े शहरों में जाम की समस्या को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि एआई का इस्तेमाल करके इसको मुक्त कराएंगे। प्रदेश में किसी भी माफिया या गुंडों को पनपने नहीं दिया जाएगा। व्यापारी, दुकानदार और बाहुबली परेशान नहीं कर पाएगा। जेल भेजा जाएगा। इसके लिए विशेष निगरानी की जाएगी और पुलिस तैनात की जाएगी।
बीजेपी सरकार में बड़े पैमाने पर जमीन कब्जा की गई है। इस सरकार में बड़े भूमाफिया पैदा हुए हैं। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का काम किया गया है। किसी भी माफिया या प्रभावशाली व्यक्ति को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए विशेष एसटीएफ का गठन किया जाएगा। डायल-100 की तरह अलग रंग की गाड़ियां बनाई जाएंगी, जो निरंतर पेट्रोलिंग करेंगी
अखिलेश यादव ने कहा कि आपसे वादा करते हैं कि सरकार आने पर भी किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं किया। वह चाहे किसी भी जाति-धर्म का होगा। उन्होंने कि अपराधी किसी भी पार्टी का होगा, उसको तुरंत जेल भेजा जाएगा। प्रदेश में आधुनिक ग्रीन टाउनशिप विकसित की जाएगी। रिवर फ्रंट अगर एक किलोमीटर बन गया होता तो आज लखनऊ में गोमती नदी साफ होती। यमुना नदी में भी रिवर फ्रंट बनाने की बात कही।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.