बीजिंग: चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को लेकर जहर उगला है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश को जंगनान नाम दिया और दावा किया कि यह उसके देश का क्षेत्र है। उसने भारत पर अरुणाचल प्रदेश को अवैध रूप से स्थापित करने का आरोप लगाया। चीन ने भारत से लगी सीमा का ताजा हाल भी बताया। उसने कहा कि भारत-चीन सीमा पर स्थिति आम तौर पर स्थिर है। उसने कहा कि भारत और चीन राजनयिक और सैन्य माध्यमों से एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं।
चीनी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा? के अनुसार, "चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चेन शी ने गुरुवार को कहा कि चीन-भारत सीमावर्ती इलाकों में स्थिति आम तौर पर स्थिर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "जंगनान" (दक्षिणी तिब्बत) क्षेत्र चीन का हिस्सा है और चीन, भारत द्वारा "अवैध" रूप से बनाए गए अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता है। चीन और भारत, दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति को लागू करने और सीमावर्ती इलाकों में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए, राजनयिक और सैन्य माध्यमों के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं।"
अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता है चीनचीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता रहा है। वह इसे दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है। वहीं भारत ने हर बार साफ शब्दों में अरुणाचल प्रदेश को अपना अभिन्न अंग करार दिया है। चीन भारतीय नेताओं के अरुणाचल प्रदेश दौरे का भी विरोध करता है। अरुणाचल प्रदेश की सीमा को लेकर भी भारत और चीन के बीच विवाद है। इस कारण कई बार भारत और चीन में सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता भी हो चुकी है। इसके अलावा भारत-चीन में सीमा विवाद को लेकर कूटनीतिक वार्ताएं भी होती रहती हैं।
यह भी पढ़ें:
चीन के अरुणाचल प्रदेश दावे पर भारत की प्रतिक्रियाभारत ने हर बार स्पष्ट किया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है, यथास्थिति को एकतरफा बदलने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश सीमा पर हाल में ही भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनातनी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि जब चीनी सैनिक तय गश्त के तरीकों से अलग चलते हैं, तो वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास स्थिति बिगड़ती है। भारत ने बार-बार दोहराया कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के लिए जरूरी है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.