दिल्ली में अब गुटखा, खैनी या पानी की बोतल खरीदने पर आपको उसकी कीमत से कुछ ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं. हालांकि, ये पैसे कोई चार्ज नहीं होंगे, बल्कि एक तरह की सिक्योरिटी डिपॉजिट रकम होगी. अगर आप इस्तेमाल के बाद खाली पैकेट या बोतल तय जगह पर वापस कर देते हैं तो ये रकम आपको लौटा दी जाएगी. दिल्ली सरकार कचरे को कम करने और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए ऐसी ही एक योजना पर विचार कर रही है. 


इस योजना में प्लास्टिक की PET बोतलों के साथ गुटखा और खैनी के पैकेट भी शामिल किए जा सकते हैं. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की. सरकार फिलहाल दूसरे राज्यों में चल रही ऐसी योजनाओं का अध्ययन कर रही है.



Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.