शादी- ब्याह का सीजन है और इस समय हर शहर में सबसे ज्यादा डिमांड गैस सिलेंडर की है. घरेलू और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलेंडर की मांग काफी ज्यादा है. अब चूंकि महीना खत्म पर आ चुका है और दिसंबर आने में बस 5 दिन बचे हैं तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या गैस सिलेंडर के दाम बदल गए हैं?


खुशी की बात है कि आज गैस सिलेंडर के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज 14 से 19 किलो वाले तक के गैस सिलेंडर के दाम नहीं बदले हैं. यहां से जानिए देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी का दाम. 


घरेलू गैस सिलेंडर के दाम-













































शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत
दिल्ली939.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
नोएडा939.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
मुंबई941.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
शिमला985.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
पटना1,031.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
बेंगलुरु944.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
भुवनेश्वर968.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
रायपुर1,013.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम
लखनऊ 979.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम- 













































शहर कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली2,820.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
नोएडा2,757.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई2,774.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
शिमला 2,938.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
पटना3,110.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु2,774.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
भुवनेश्वर3,004.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
रायपुर3,037.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
लखनऊ2,932.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

घर बैठे कैसे बुक करें गैस सिलेंडर? 
अगर आप घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो इसके कई तरीके होते हैं. आप कॉल, व्हॉट्सअप, मैसेज, एप और मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. अगर व्हॉट्सअप से इंडेन गैस सिलेंडर बुक करना है तो आप 7588888824 पर मैसेज भेजें. वहीं अगर कॉल से बुक करना है तो 7718955555 नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, मिस्ड कॉल से बुकिंग के लिए 8454955555 का इस्तेमाल करना है.


अगर एचपी गैस की बुकिंग करनी है तो 9222201122 व्हॉट्सअप पर मैसेज भेजें और कॉल से बुक करना है तो 8888823456 से कर सकते हैं. मिस्ड कॉल के लिए 9493602222 नंबर सही है. 


चांदी 9680 रुपए गिरी, सोना भी कई हजार रुपए सस्ता, जानें ताजा कीमतें


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.