देश के नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों से हर दिन करोड़ों रुपए का टोल वसूला जा रहा है. वित्त वर्ष 2025-26 में देशभर में टोल से कुल 70,278 करोड़ रुपए की कमाई हुई है. यानी औसतन हर दिन करीब 192.5 करोड़ रुपए की वसूली हुई. ऐसे में अगर पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो टोल से होने वाली कमाई दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गई है.
आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में टोल कलेक्शन 33,929 करोड़ रुपए था, जो 2025-26 में बढ़कर 70,278 करोड़ रुपए हो गया. इस तरह पांच साल में इसमें करीब 107% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले भी टोल से करीब 8,870 करोड़ रुपए ज्यादा कमाई हुई. इसमें गैर-व्यावसायिक वाहनों के सालाना टोल पास से आए करीब 1,795 करोड़ रुपए भी शामिल हैं.
किन 5 राज्यों से सबसे ज्यादा टोल वसूली?
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश टोल वसूली के मामले में सबसे आगे रहा है. इसके बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु का स्थान रहा है. इन पांच राज्यों से कुल करीब 34,294 करोड़ रुपए का टोल मिल, जो देश के कुल टोल कलेक्शन का लगभग 49% है. दरअसल, इन राज्यों में टोल से हुई कमाई का आंकड़ा इस तरह है.

टोल कलेक्शन बढ़ने की क्या है वजह?
टोल से होने वाली कमाई बढ़ने के पीछे कई वजहें हैं. देश में हाईवे नेटवर्क का विस्तार हुआ है और इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ी है. इसके अलावा FASTag के इस्तेमाल से टोल पेमेंट की प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान हुई है. हालांकि, टोल कलेक्शन में बढ़ोतरी का मतलब यह नहीं है कि ट्रैफिक भी उतना ही बढ़ा है. टोल दरों में बदलाव का भी कुल कमाई पर असर पड़ता है.
अब बिना रुके भी कटेगा टोल
इन दिनों हाईवे पर टोल वसूली के तरीके में भी बदलाव हो रहा है. पहले वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुककर नकद पेमेंट करना पड़ता था, लेकिन FASTag ने इस प्रक्रिया को पहले के मुकाबले काफी आसान बना दिया है. अब मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक के जरिए गाड़ियों को बिना रुके टोल प्लाजा पार करने की सुविधा देने की दिशा में काम हो रहा है.
यह भी पढ़ें- बैंक ट्रांजेक्शन पर OTP कैसे शुरू हुआ? जानें इसकी दिलचस्प कहानी
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.