इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें संस्करण (IPL 2027) के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार इसमें 29 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है. बेन स्टोक्स भी इस लिस्ट में हैं, जिन्होंने 2025 मेगा ऑक्शन से हटने का फैसला किया था. लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी हैं.


ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने भी मिनी ऑक्शन के लिए 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है. बता दें कि कई आईपीएल टीमों की कप्तानी कर चुके वार्नर ने इसी बेस प्राइस पर 2025 में हुए मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया था. वह अनसोल्ड रहे थे. इसे देखते हुए काफी मुश्किल नजर आता है कि कोई टीम उन्हें खरीदने में रूचि दिखाए.


2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में सिर्फ 2 भारतीय हैं. एक आवेश खान हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन नहीं किया. 2017 से खेल रहे आवेश 4 अलग-अलग टीमों (RCB, DC, RR और LSG) के लिए खेल चुके हैं. 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने उन्हें 9.75 करोड़ में खरीदा था. जिसके बाद उन्होंने 2 सीजन में खेले 20 मैचों में 19 विकेट लिए. पिछले सीजन में वह प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे, 7 मैचों में सिर्फ 6 विकेट लिए थे.


दूसरे भारतीय दीपक चाहर हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया है. 34 वर्षीय दीपक को 2025 मेगा ऑक्शन में एमआई ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने 2025 में खेले 14 मैचों में सिर्फ 11 विकेट लिए थे. पिछले संस्करण 8 मैचों में 8 विकेट ले पाए थे. अब एक बार फिर वह ऑक्शन में होंगे, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.


IPL 2027 ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी



  1. बेन स्टोक्स

  2. दीपक चाहर 

  3. आवेश खान

  4. फजलहक फारूकी

  5. मुजीब रहमान

  6. रहमानुल्लाह गुरबाज

  7. डेविड वॉर्नर

  8. जेक फ़्रेजर-मैकगर्क

  9. झाय रिचर्डसन

  10. माहली बियर्डमैन

  11. स्पेंसर जॉनसन

  12. जॉनी बेयरस्टो

  13. सैम बिलिंग्स

  14. सोनी बेकर

  15. टॉम करन

  16. एडम मिल्ने

  17. बेन सियर्स

  18. बेवॉन जैकब्स

  19. डेरिल मिशेल

  20. डेवोन कॉनवे

  21. रचिन रविंद्र

  22. ट्रेंट बोल्ट

  23. विलियम ओ'रूर्के

  24. एनरिक नॉर्किया

  25. गेराल्ड कोएट्जी

  26. मथीशा पथिराना

  27. वानिंदु हसरंगा

  28. शाई होप

  29. शिमरोन हेटमायर


यह भी पढ़ें- 2 मैच का उतारा गुस्सा, वैभव ने प्लान बनाकर ठोके 204 रन; खुद खोला बड़ा राज

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.