वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा. इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि उनकी करीब आधे घंटे युवराज सिंह से फोन पर बात हुई थी. वह युवी को अपना आइडल मानते हैं, जिनके सामने उन्होंने खुलकर अपनी परेशानी बताई. वह पिछले दो मैचों में अच्छा नहीं कर पाए थे, जिससे निराश थे. युवी ने जो उन्हें टिप्स दिए, 15 वर्षीय बल्लेबाज ने बताते हुए कहा कि ये काम कर गए.
बीसीसीआई वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, मैंने कल 4 लोगों से बात की. मेरे पिता से, मेरे बचपन के कोच मनीष ओझा, अंडर-19 में मेरे साथ मेरे दोस्त प्रथम के साथ और युवराज सिंह सर. युवी सर से मैंने करीब आधे घंटे फोन पर बात की. उन्होंने मुझे बल्लेबाजी के बारे में कुछ टिप्स दिए. मै काफी परेशान था, तो मैंने उन्हें खुलकर सारी बात बताई कि सर मुझे ये-ये प्रॉब्लम हो रही है. उन्होंने मुझे आधे घंटे तक हर बात अच्छे से समझाई."
वैभव ने आगे कहा, "सर ने कहा 'अगर तू 20 बॉल खेलता है तो स्कोर अलग होगा.' उन्होंने मुझे टेक्निक पर भी कई बाते बताईं तो उस चीज ने आज मुझे बहुत मदद की. यही माइंडसेट था कि विकेट पर जाकर देखूं कि कैसी है. मैंने यही किया और कुछ गेंदों में देखा. बैट पर गेंद अच्छा आ रहा था तो मैंने अपने गेम को बैक किया."
Before his record-shattering knock, Vaibhav Sooryavanshi spoke to four people. His father, his childhood coach, his childhood friend and…….🤔 Stay tuned for a special interview coming up at 9:00 AM IST on https://t.co/sfyVercpdu as the batting sensation decodes his epic double century 💯💯 #TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup
— BCCI (@BCCI) November 24, 2026
वैभव ने आगे कहा, "पिछले दोनों मैच अच्छे नहीं रहे थे. उससे पहले भी डोमेस्टिक के एक मैच खेला और रन नहीं बने थे. मेरा माइंड थोड़ा डाइवर्ट हो रहा था कि आखिर हो क्या रहा है. लेकिन फिर मैंने युवराज सर से बात की. वो मेरे आइडल हैं और आप अगर अपने आइडल से बात करोगे तो आपको उनकी बात माननी होगी. मैंने उनकी सारी पॉइंट-पॉइंट की बातें बताई, मैंने भी अपनी बैटिंग की वीडियो देखी तो लगा कि यहां पर मैं ये गलती कर रहा हूं. आज मैंने ये गलती नहीं दोहराने की कोशिश की और वो करने की कोशिश की जो उन्होंने बताई."
वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा, "आईपीएल खत्म होने के बाद मैंने इंटरव्यू में कहा था कि मैं तीनों फॉर्मेट खेल सकता हूं. अपना खेल परिस्थिति के अनुसार बदल भी सकता हूं. मेरे अंदर मेरे गेम का कंट्रोल है, लेकिन अंतिम 2 मैचों यही करने की कोशिश कर रहा था. लंबा फॉर्मेट है तो गेम होल्ड करके खेल सकते हैं, लेकिन आज देखा कि गेंद बैट पर अच्छे से आ रहा है तो फिर मैंने अपने स्टाइल में खेला."
यह भी पढ़ें- बेन स्टोक्स से लेकर डेरिल मिचेल, देखें IPL ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.