वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाया, लेकिन होश पाकिस्तान के भी उड़े हुए हैं. क्योंकि एक संभावना है कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स का फाइनल इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच हो. वैभव की उम्र पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने कहा कि 15 साल का बच्चा ऐसे 28 छक्के नहीं लगा सकता.
वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 28 छक्के जड़े, जिसकी मदद से भारत ने 250 के लक्ष्य को 14.2 ओवर में हासिल कर लिया. जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गई. ग्रुप स्टेज में भारत को हराकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.
तनवीर अहमद द्वारा एक चैनल पर कही गई बात का वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा, "15 साल का तो नहीं है, वो कम से कम 20-21 साल का है. कितना बड़ा टैलेंट हो जाए, 15 साल का बच्चा नहीं मार सकता 28 छक्के. 15 साल के बच्चे की बेस इतनी स्ट्रांग नहीं हो सकती. उसकी बाजुओं में इतनी जान नहीं हो सकती. मैं नहीं मानता कि वो 15 साल का है. हो सकता है वो 20 या 21 साल का हो."
Vaibhav Sooryavanshi is hitting sixes so effortlessly that former Pakistani cricketer Tanvir Ahmed is questioning his age again 😂🔥 Imagine being so talented that people start demanding an investigation instead of appreciating your batting. Extraordinary talent deserves recognition, not baseless suspicion 🇮🇳❤️
— CA Anurag (@CAAnurag_) November 25, 2026
तनवीर का ये बयान बेतुका है. यानी अगर वह 20 या 22 साल के होते तो भी क्या ये मामूली बात होती? पाकिस्तान के कितने दिग्गज बल्लेबाजों ने इतने छक्के मारे? क्या उनकी बाजुओं में ताकत नहीं है. दरअसल वैभव के टैलेंट को देखकर पूरी दुनिया हैरान है, पूरी दुनिया उनकी तारीफ कर रही है लेकिन पाकिस्तानी लगातार उनकी उम्र को लेकर ही उन्हें निशाना बनाते नजर आए हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.