सागर: एमपी की राजनीति के कद्दावर नेता, सबसे सीनियर विधायक और पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की अधूरी पड़ी कोपरा मध्य सिंचाई परियोजना का काम पूरा होते ही वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। पूर्व मंत्री ने यह घोषणा किसी राजनीतिक बैठक में नहीं, बल्कि सार्वजनिक मंच से की। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बता दें कि भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने यह घोषणा रहली विधानसभा क्षेत्र के बलेह में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सिंचाई परियोजनाओं का पूरा होना, बहुत महत्पूर्ण: भार्गवदरअसल, रहली विधानसभा क्षेत्र के बलेह में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रम में लोकार्पण के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसी दौरान उन्होंने रहली क्षेत्र की अधूरी सिंचाई परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस परियोजना का पूरा होना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

  • रहली की अधूरी सिंचाई परियोजना पूरी होने पर लेंगे संन्यास
  • बलेह में लोकार्पण कार्यक्रम के मंच से किया ऐलान
  • कोपरा मध्य परियोजना को किसानों और क्षेत्र के विकास से जोड़ा
सिंचाई परियोजना पूरी होने को बनाया संन्यास की शर्त ने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि रहली की अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना पूरी होते ही वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह घोषणा किसी बंद कमरे या राजनीतिक बैठक में नहीं, बल्कि सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच से की। उनके इस बयान को क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था और किसानों के हितों से जोड़कर देखा जा रहा है।


जानिये, कौन हैं गोपाल भार्गव?बता दें कि, गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी भार्गव रहली विधानसभा सीट से लगातार नौ बार विधायक चुने गए हैं। वर्ष 1985 से अब तक इस सीट पर उनका राजनीतिक दबदबा कायम है। वे मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रोटेम स्पीकर भी रहे हैं। अपनी सादगी, बेदाग छवि और बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराने के लिए उनकी अलग पहचान है।


भार्गव के ऐलान से राजनीतिक सुगबुगाहट शुरूगौरतलब है कि गोपाल भार्गव रहली विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय से विधायक हैं और मध्यप्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फिलहाल उनके इस ऐलान ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है। अब देखना होगा कि रहली की बहुप्रतीक्षित कोपरा मध्य सिंचाई परियोजना कब तक पूरी होती है और गोपाल भार्गव की राजनीति से संन्यास लेने की यह घोषणा आने वाले समय में क्या राजनीतिक मायने रखती है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.