गुवाहाटी : असम के कछार जिले में बांग्लादेश बॉर्डर पर पशु तस्करों का पीछा करने के दौरान लापता बीएसएफ का शव बुधवार को कुशियारा नदी में मिला। बीएसएफ मिजोरम और कछार फ्रंटियर के डीआईजी अहसान शाहिदी ने शव मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया शहीद जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
रात में थी गश्त की ड्यूटीबीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, शहीद जवान के.वेणु काटिगोराह स्थित हरि नगर बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात थे। रविवार रात वह अपने साथी जितेंद्र यादव के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि चार-पांच लोग हरिनगर बॉर्डर इलाके से पशुओं की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं।
बांग्लादेश बॉर्डर पर कब क्या हुआ
- हरिनगर बॉर्डर के पास चार से पांच संदिग्ध मवेशी तस्करों की मूवमेंट के बारे में इंटेलिजेंस इनपुट मिला।
- BSF के जवान 22-23 नवंबर की रात उन्हें रोकने के लिए निकले। हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल के. वेणु ने संदिग्धों का पीछा किया।
- संदिग्ध तस्कर भागने के लिए नदी में कूद गए। BSF के दो जवान भी उनका पीछा करते हुए पानी में उतर गए।
- हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव तैरकर सुरक्षित वापस आ गए, जबकि कांस्टेबल वेणु सुबह करीब 3:10 AM बजे नदी की तेज धारा में गायब हो गए।
बराक नदी में लगाई थी छलांगदोनों जवानों ने संदिग्ध तस्करों का पीछा किया। इस दौरान तस्करों ने बराक नदी में छलांग लगा दी। दोनों बीएसएफ जवान भी नदी में उतर गए। जितेंद्र यादव को तैरकर नदी के किनारे वापस आ गए, लेकिन वेणु का पता नहीं चल सका। कछार के एसएसपी पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि सोमवार सुबह से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही थी।
तेलंगाना भेजा जाएगा पार्थिव शरीरडीआईजी अहसान शाहिदी ने बताया कि शहीद जवान वेणु का शव बुधवार सुबह बजे श्रीभूमि जिले में स्टीमरघाट के पास कुशियारा नदी के बहाव की दिशा में मिला। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SMCH) भेज दिया गया है। वेणु के परिवार वालों को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है। उनका शव को हवाई मार्ग से उनके गृह राज्य तेलंगाना ले जाया जाएगा, जहां बीएसएफ अधिकारी उन्हें राजकीय सम्मान देंगे।