लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भले ही शाम धीरे-धीरे सर्द होने लगी है, लेकिन राजनीतिक तापमान लगातार गरमाता जा रहा है। समाजवादी पार्टी यूपी चुनाव 2027 को लेकर समीकरण तैयार करने के साथ-साथ गठबंधन को फाइनल कर रही है। सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का मामला सुलझता नहीं दिख रहा है। सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें ऑफर की हैं। इसके बाद से दोनों दलों के नेताओं के बीच तल्ख टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में विपक्ष का समीकरण बदलने की आशंका गहराने लगी है।
एसपी सिंह पटेल की आई टिप्पणीसमाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को 26 सीट दिए जाने पर पहले प्रो. रामगोपाल यादव और फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थिति साफ कर दी। इसको लेकर विवाद गहराया। कांग्रेस नेताओं के विवाद पर समाजवादी पार्टी सांसद एसपी सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस को चुपचाप 26 सीटें स्वीकार कर लेनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के पास मजबूत उम्मीदवार और जनसमर्थन नहीं है।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस को अगर 26 से अधिक सीटें दी गई तो सपा कार्यकर्ताओं में नाराजग हो सकती है। उनका मनोबल प्रभावित हो सकता है। कांग्रेस को पिछले चुनावों के वोट प्रतिशत के आधार पर उन्होंने सीट दिए जाने की बात कही।
इमरान मसूद ने साधा निशानासमाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसपी सिंह पटेल राहुल गांधी की वजह से सांसद हैं। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि एसपी सिंह पटेल जैसे कई लोग 2019 में भी चुनाव लड़े थे। ये 2019 के बाद राहुल गांधी का चमत्कार है कि आप सांसद हैं।
सपा के लिस्ट जारी करने पर इमरान मसूद ने तंज कसते हुए कहा कि वो सारी लिस्ट जारी कर दें, क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने कहर कि समाजवादी पार्टी 403 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दें। उनसे (26 सीटें) मांग कौन रहा है। वो गलत फहमी में हैं कि हम उनसे कुछ मांग रहे हैं। हम उनसे कुछ मांग नहीं रहे हैं। गठबंधन में सहयोग होता है।
क्यों भड़का है विवादसमाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद सीट बंटवारे को लेकर बढ़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 26 सीटें देने की बात कर रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से तीन डिजिट में सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में दोनों दलों के नेताओं के बीच लगातार विवाद गहराता जा रहा है। एसपी सिंह पटेल, इमरान मसूद के साथ-साथ इमरान प्रतापगढ़ी और कैराना सांसद इकरा हसन तक इस मुद्दे पर बयान देते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता जहां गठबंधन में सीट मांगने की जगह सहयोग की बात कर रहे हैं।
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार 'सीट नहीं जीत' का मंत्र गठबंधन में देते दिखे हैं। इन तमाम विवादों के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने नेताओं को बयान देते समय गरिमा का ख्याल रखने का संदेश दिया है। इसे कांग्रेस के नरम रुख के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी किसी भी स्थिति में 26 सीट पर समझौते के मूड में नहीं दिख रही है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.