नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में संपन्न हुए वेलिंगटन टेस्ट से मोहम्मद सिराज को बाहर रखे जाने को लेकर उठे विवाद को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सिरे से खारिज कर दिया है। कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज और आकाश दीप के साथ चार तेज गेंदबाजों का संयोजन चुना था लेकिन 48 टेस्ट खेल चुके अनुभवी सिराज को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। दूसरी पारी में भारत के बाकी पांच विकेट न निकाल पाने के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह कठिन होने के बाद इस फैसले पर तीखी आलोचना भी हुई।

इमरान मसूद ने लगाए थे आरोपसिराज को बाहर रखने के फैसले से सुनील गावस्कर और पूर्व कोच रवि शास्त्री जैसे दिग्गज भी हैरान थे लेकिन मामला तब और गरमा गया जब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के बावजूद सिराज को उनके नाम की वजह से प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया। मसूद ने कहा था, 'ऐसा कहा जा रहा है कि उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। उनका नाम 'सिराज' है, और इसी वजह से उन्हें जगह नहीं मिली। यदि आप उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनका चयन नहीं कर रहे हैं, तो भेदभाव स्पष्ट है।'

राजीव शुक्ला ने कहा ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिएइन आरोपों पर कड़ा रुख अपनाते हुए राजीव शुक्ला ने एएनआई से कहा कि ऐसे विमर्श को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि टेस्ट मैच केवल इसलिए ड्रॉ पर समाप्त हुआ क्योंकि सिराज नहीं खेल रहे थे। मुझे नहीं लगता कि सिराज को ऐसे विवादों में घसीटा जाना चाहिए। उनके आसपास इस तरह की बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। आखिरकार, वह स्क्वाड का हिस्सा हैं और टीम के लिए चुना जाना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है।'

कोच और कप्तान पर फैसला निर्भर करता हैराजीव शुक्ला ने साफ किया कि प्लेइंग 11 का फैसला पूरी तरह टीम मैनेजमेंट के हाथ में होता है। उन्होंने कहा, 'उन्हें स्क्वाड के लिए चुना गया था लेकिन कौन से ग्यारह खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे इसका निर्णय कोच और कप्तान पर निर्भर करता है। वे पिच की परिस्थितियों और कई अन्य कारकों के आधार पर यह फैसला लेते हैं। केवल इसलिए कि कोई प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं था राजनीतिक या अन्य विवाद खड़े करना उचित नहीं है। यह सिराज के लिए भी अच्छा नहीं है, और वह स्वयं भी इसे पसंद नहीं करेंगे।'

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.