पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' की बेंगलुरु में स्क्रीनिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। आखिरकार इसे लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता देख शो से जुड़े कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। बेंगलुरु में 28 नवंबर और 5 दिसंबर को इस पाकिस्तानी ड्रामा की स्क्रीनिंग आयोजित की जानी थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हुआ था, जिसके बाद पुलिस को मामले में दखल देना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ भारत में पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं, संग समेट लो' की रिलीज पर विरोध जताया जा रहा। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने और सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की अपील भी की गई है।
'दर-ए-निजात' की बात करें तो बेंगलुरु में दो इवेंट के आयोजन की बात कही जा रही थी। दोनों इवेंट में से एक के इन्विटेशन में लोगों से पाकिस्तानी लिबास जैसे कपड़े पहनकर आने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई। काफी लोगों ने गुस्सा दिखाया और आयोजकों के फैसले पर सवाल उठाए।
सोशल मीडिया पर बढ़ा विरोधएक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों कार्यक्रमों की जानकारी शेयर करते हुए विरोध जताया। पोस्ट में आयोजकों पर पाकिस्तानी ड्रामा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया। इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर आवाज उठाई गई और साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की गई। पोस्ट सामने आने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
'बेंगलुरु में पहली स्क्रीनिंग' के तौर पर प्रमोट किया गयाखबर है कि इस इवेंट में पहली स्क्रीनिंग 'द ब्लूम सोसाइटी सिस्टर्स क्लब' ऑर्गनाइज कर रहा था। ये स्क्रीनिंग शनिवार, 28 नवंबर की शाम 6 बजे से फ्रेजर टाउन के शीश कबाब में होनी थी। इसे 'बेंगलुरु में पहली स्क्रीनिंग' के तौर पर प्रमोट किया गया था। इस गैदरिंग में ड्रामा के एपिसोड 34 और 35 दिखाए जाने थे, साथ में फारसी और अरबी डिनर भी होना था। वहीं दूसरे इवेंट की बात करें तो ये 'द स्टार क्लब' की ओर से 5 दिसंबर को बेंगलुरु के एक प्राइवेट थिएटर में प्लान की गई थी। इवेंट शाम 6 बजे शुरू होना था।
टरनेट पर विवाद बढ़ता देख बेंगलुरु पुलिस एक्शन में आ गईरिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही इंटरनेट पर विवाद बढ़ा, बेंगलुरु पुलिस एक्शन में आ गई। कमिश्नर आर. हितेंद्र ने कन्फर्म किया कि पुलिस ने प्रपोज्ड गैदरिंग पर ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इवेंट से जुड़े इंतजाम को समझने के लिए ऑर्गनाइजर से कॉन्टैक्ट कर रही है।
दोनों स्क्रीनिंग के ऑर्गनाइजर ने कहा कि इवेंट अब नहीं होंगेमामले को बढ़ता देख दोनों स्क्रीनिंग के ऑर्गनाइजर ने बाद में कन्फर्म किया कि इवेंट अब नहीं होंगे। शीश कबाब के एक रिप्रेजेंटेटिव ने जानकारी देते हुए कहा कि 28 नवंबर की स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी गई है। वहीं इस फैसले के पीछे की वजह का जिक्र नहीं किया गया है।
5 दिसंबर को होने वाली की स्क्रीनिंग भी कैंसिलवहीं इस शो को लेकर प्राइवेट थिएटर में 5 दिसंबर को होने वाली 'द स्टार क्लब' की स्क्रीनिंग के होस्ट ने भी इवेंट कैंसिल की बात कही है। होस्ट ने कहा, 'हमने इवेंट कैंसिल कर दिया है। हालांकि यह परिवार और कुछ करीबी लोगों के लिए था। लेकिन जब से यह एक मुद्दा बन गया तो हमने स्क्रीनिंग कैंसिल करने का फैसला किया है।'
'जो बचे हैं, संग समेट लो' की भारत में रिलीज पर भी खतराबताते चलें कि दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स पर आनेवाली पाकिस्तानी सीरीज '' की भारत में रिलीज पर भी खतरा मंडराता दिख रहा है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने और सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की।
अशोक पंडित बोले- भारत में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिएफिल्ममेकर ने इस मामले में आईएएनएस के साथ बातचीत में अपनी नाराजगी दिखाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट कंटेंट को भारत में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अशोक पंडित ने कहा, 'हमें पता चला है कि नेटफ्लिक्स इंडिया एक ऐसा शो लेकर आ रहा है, जो पाकिस्तानी शो है। इस शो में फवाद खान और हमजा जैसे अभिनेता हैं और बाकी दूसरे एक्टर भी शामिल हैं। हमजा वो शख्स है, जिसने हमारे सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाया है और उन्हें गाली दी है।'
'भारत के दर्शकों को इस तरह के देश के कंटेंट दिखाने की क्या जरूरत'अशोक पंडित ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जो इंसानियत पर यकीन नहीं रखता है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि पाकिस्तान एक दुश्मन देश है। पाकिस्तान इंसानियत, एकता, भाईचारे और अहिंसा में विश्वास नहीं करता। तो भारत के दर्शकों को इस तरह के देश के कंटेंट दिखाने की क्या जरूरत है।' इसी मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने भारत सरकार से इस मामले पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया है। फिल्ममेकर ने कहा है कि वह इस सीरीज की भारत में रिलीज के पक्ष में नहीं हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय और गृह मंत्रालय से भी अपीलउन्होंने कहा, 'मैं से अपील करता हूं कि इस शो के टेलीकास्ट के खिलाफ सख्त एक्शन एक्शन लिया जाए और इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दें। साथ ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय और गृह मंत्रालय से भी अपील है कि इसका प्रसारण रोका जाए। अभी सही समय है कि देश के लोगों की भावनाओं को समझा जाए क्योंकि देश सबसे पहले है।'
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.