बी.आर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' में द्रौपदी का रोल निभाकर घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली जानी-मानी एक्ट्रेस रुपए गांगुली आज 60 साल की हो चुकी हैं. रूपा ने छोटे पर्दे पर खास और बड़ा नाम कमाया. जबकि वो बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहीं. आइए आज उनके बर्थडे पर उनकी कुछ खास बातें जानते हैं.



रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर 1966 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में हुआ था. आज अपना 6 वां जन्मदिन मना रही रूपा ने साल 1986 में हिंदी टेलीफिल्म 'निरुपमा' से एक्टिंग करियर शुरू किया था. इसके बाद वो इसी साल बंगाली टीवी सीरीज 'मुक्तबंध' में नजर आईं. फिर 1986 में उन्होंने 'स्त्री की पत्र' में भी काम किया.


महाभारत ने घर-घर में दिलाई पहचान 


साल 1988 में आया ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' रुपा गांगुली के लिए लाइफ बदलने वाला साबित हुआ. इसमें द्रौपदी के किरदार में उनकी लाजवाब एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इस रोल के लिए उन्हें 'स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था. रूपा ने साल 1990 के सीरियल 'गणदेवता' में भी काम किया था. वहीं वो बंगाली फिल्मों 'पद्मा नोदीर माझी', 'युगांत' और ओंतोरमोहोल के अलावा बॉलीवुड फिल्म 'बर्फी' का भी हिस्सा रहीं. बर्फी में उन्होंने इलियाना डीक्रूज की मां की भूमिका निभाई थी.


शादी के 15 साल बाद हो गया था तलाक


रूपा गांगुली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो छोटे पर्दे की इस बड़ी एक्ट्रेस ने साल 1992 में ध्रुबा मुखर्जी से शादी रचाई थी. कपल ने एक बेटे आकाश का वेलकम किया था. हालांकि शादी के 15 साल बाद साल 2007 में ध्रुबा और रूपा का तलाक हो गया.



रूपा लंबे वक्त से एक्टिंग फील्ड से दूर हैं, हालांकि वो राजनीति में एक्टिव हैं. साल 2015 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था. पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया था, जिस पद पर वो 2015 से 2017 तक रहीं. इसके बाद एक्ट्रेस को 2016 से 2022 के बीच बतौर राज्यसभा सदस्य नामित किया गया. रूपा ने 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सोनारपुर दक्षिण सीट से स चुनाव लड़ा और जीत दर्ज करके विधायक बनने में सफल रहीं.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.