नागपुर : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सेव डेमोक्रेसी, सेव कॉस्टीट्यूशन के तहत गुरुवार यानी संविधान दिवस पर बीजेपी और आरएसएस के गढ़ नागपुर में कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल होंगे। इसे पहले जब दिल्ली के जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई कर दिया गया था तब सीजेपी ने केरल के कोच्चि 'जंतर-मंतर' प्रोटेस्ट किया था। इस बार सीजेपी ने संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की हेडक्वार्टर वाले शहर में कार्यक्रम रखा है। इसमें लोकतंत्र और संविधान को बचाने के सीजेपी हुंकार भरेगी।

बीजेपी ने भी रखे हैं देशभर में कार्यक्रमकॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने नागपुर के कार्यक्रम में अभिनेता प्रकाश राज के शामिल होने की जानकारी एक्स पर साझा की है। सीजेपी ने यह कार्यक्रम में नागपुर की संविधान चौक रखा है। इस नागपुर का जंतर-मंतर भी कहा जाता है। सीजेपी ने यह कार्यक्रम ऐसे वक्त पर रखा है जब बीजेपी बाबा साहेब से जुड़े पांच ऐतिहासिक स्थलों का विकास कर पंचतीर्थ के रूप में स्थापित करने का श्रेय ले रही है। बीजेपी ने भी 26 नवंबर यानी संविधान दिवस पर देशभर में कार्यक्रम रखे हैं। केंद्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी कार्यक्रम रखे हैं।

नागपुर की अहमियत:
  • संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
  • केंद्र सरकार ने भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।
  • इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस (राष्ट्रीय विधि दिवस) के रूप में मनाया जाता था।
  • 14 अक्टूबर 1956 डॉ. भीमराव आंबेडकर ने लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली।
  • इसी ऐतिहासिक घटना के कारण नागपुर को बाबासाहेब के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों (पंचतीर्थ) में 'दीक्षाभूमि' के रूप में जाना जाता है।
  • नागपुर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह क्षेत्र है।
  • आरएसएस (RSS) मुख्यालय और भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। सीजेपी की संविधान बचाओ रैली इसी लिए चर्चा में है।
सीजेपी के कार्यक्रम का उद्देश्यकांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह ही अभिजीत दिपके भी बीजेपी सरकार में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा बता रहे हैं। इसीलिए सीजेपी ने संविधान दिवस के मौके पर लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ के नारे के साथ नागपुर के संविधान चौक पर रैली रखी है, ताकि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, चुनाव आयोग की जवाबदेही और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाया जा सके। सीजेपी ने अनुसार इस कार्यक्रम में संविधान और लोकतंत्र पर चर्चा होगी। चुनाव आयोग और एसआईआर का मुद्दा भी उठाया जाएगा। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने अपील की है कि लोग डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलते हुए एकजुट हों और राजनीति में जाति-धर्म के बजाय युवाओं के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.