नई दिल्ली: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल ने भी नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। पिता और बेटे दोनों एक ही आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मोहम्मद नबी ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है, जबकि उनके बेटे हसन ईसाखिल ने 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी से साफ होता है कि अभी भी नबी का दबदबा कायम है, जबकि उनके बेटे को अपना नाम बनाने में समय लगेगा।
मोहम्मद नबी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जाना-पहचाना नाम हैं। अफगानिस्तान के इस अनुभवी ऑलराउंडर ने अपनी बल्लेबाजी और ऑफ स्पिन गेंदबाजी से दुनियाभर की टी20 लीग में पहचान बनाई है। वह आईपीएल में भी अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। वहीं, उनके बेटे हसन ईसाखिल युवा क्रिकेटर हैं और अब आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उन्होंने नीलामी में अपनी दावेदारी पेश की है।
IPL में मोहम्मद नबी का प्रदर्शन
सीजन
टीम
मैच
रन
विकेट
दोनों पर बोली लगना भी तय नहींफिलहाल यह भी तय नहीं है कि दोनों खिलाड़ियों पर बोली लगेगी या नहीं। अगर ये दोनों ही खिलाड़ी नीलामी में शामिल होते हैं तो दोनों पर कोई टीम दंवा लगाएगी या नहीं। यह भी बड़ा सवाल होगा। अगर दोनों खिलाड़ी लीग में बिकते हैं और एक-दूसरे के साथ या अलग-अलग टीमों के लिए एक ही मैच में मैदान पर उतरते हैं तो यह हसन का सपना पूरा होने के समान होगा। नबी ने बताया था कि हसन उनके साथ एक मैच खेलना चाहते हैं और उन्हीं की वजह से नबी ने अब तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है।
हसन इसाखिल का टी20 रिकॉर्ड
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.