नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ यादगार दोहरा शतक जड़ने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने की अपनी तमन्ना जाहिर की है। 15 वर्षीय वैभव ने 53 गेंदों की आतिशी पारी में 28 छक्के और 7 चौके जड़ते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक (28 गेंद) और सबसे तेज दोहरे शतक (52 गेंद) के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आईपीएल 2025 से सुर्खियों में आने के बाद अलग-अलग फॉर्मेट में उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के चलते कई लोग उन्हें सिर्फ सीमित ओवरों का विशेषज्ञ मानने लगे थे लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने साफ किया है कि वह लंबे प्रारूपों के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।

तीनों फॉर्मेट खेलने के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशीवैभव का मानना है कि वे हालात के मुताबिक अपने खेल में बदलाव ला सकते हैं और उन्हें खुद पर पूरा भरोसा है। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वैभव ने कहा, 'आईपीएल के बाद भी मैंने अपने इंटरव्यू में यही कहा था कि मैं तीनों फॉर्मेट में खेल सकता हूं। मैं स्थिति के अनुसार अपने खेल को ढाल सकता हूं और उस पर मेरा अच्छा नियंत्रण है।'

लंबी पारी खेलना चाहते थे वैभवअपनी ऐतिहासिक पारी के पीछे की रणनीति को साझा करते हुए वैभव ने बताया कि पिच से गेंदबाजों को खास मदद न मिलना उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने कहा, 'पिछले दो मुकाबलों में भी मैं उसी तरह खेलने की कोशिश कर रहा था क्योंकि मैं लंबे फॉर्मेट के लिहाज से बड़ी पारी खेलना चाहता था। लेकिन जब मैंने विकेट देखा, तो लगा कि इससे गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी, इसलिए मैंने अपनी ताकत पर भरोसा किया।'

एक बार को मेरा ध्यान भटक रहा था- वैभव सूर्यवंशीवैभव ने यह भी स्वीकार किया कि इस धमाकेदार पारी से उनके कंधों से बड़ा बोझ उतर गया है। घरेलू क्रिकेट में रनों के सूखे के साथ-साथ नेपाल और पाकिस्तान ए के खिलाफ कम स्कोर ने उन पर दबाव बनाया था। इस बारे में वैभव ने कहा, 'मेरी सोच यही थी कि बीच में जाकर देखूं कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है। मैंने कुछ गेंदों को परखा, लेकिन गेंद बल्ले पर बखूबी आ रही थी और इसी वजह से मैंने अपने खेल पर भरोसा दिखाया। पिछले दो मैचों और घरेलू मुकाबले में भी मेरे रन नहीं बने थे, जिससे मेरा ध्यान भटक रहा था।'

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.