अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी लव-लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं। इस बार कहानी मलाइका के इर्द-गिर्द नहीं बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर से जुड़ी है। एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के हालिया पोस्ट ने अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को हवा दे दी है। दरअसल साहिबा ने गुरुपर्व के खास मौके पर अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें तेज हैं। तस्वीर में साहिबा की सादगी लोगों को खूब भा रही है।

साहिबा बाली ने गुरुपर्व के खास मौके पर के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर में दोनों सिर ढके हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे में प्यारी सी स्माइल नजर आ रही है।



इससे पहले भी दोनों दिख चुके हैं साथअर्जुन कपूर और इससे पहले साथ में जुलाई में साथ दिखे थे। दोनों लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच देखते नजर आए थे। उस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। दोनों एक जैसे नीले रंग के कपड़े में थे, जिसने लोगों का ध्यान खींचा था।

साहिबा अर्जुन संग रिश्ते पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट कर चुकी हैंइसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि, साहिबा ने पहले इस तरह की चर्चाओं पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया था। उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर बात पर भरोसा न करने की सलाह दी थी।

अर्जुन के जन्मदिन पर साहिबा का पोस्टवहीं इससे पहले अर्जुन के बर्थडे के मौके पर साहिबा ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया था। उन्होंने मजाक में कहा था कि वह केक खाएं और अपना वजन कम करना बंद करें। उनकी बातों पर अर्जुन ने भी जवाब दिया था, जिसके बाद फैंस के बीच दोनों की नजदीकियों को लेकर चर्चा और बढ़ गई थी। फिलहाल अर्जुन कपूर और साहिबा बाली ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। ऐसे में दोनों के बीच दोस्ती है या कुछ और, यह अभी साफ नहीं है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के पैचअप की हुई थी चर्चायहां बता दें कि अर्जुन कपूर और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। हाल ही में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से अपने ब्रेकअप के बाद फिर उनके साथ नजर आए थे। इसी साल अक्टूबर के एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा के गाड़ी में बैठने के बाद अर्जुन दरवाजा बंद करते दिखे थे। इसके बाद खुद भी दूसरी साइड से जाकर गाड़ी में बैठते नजर आए थे। तभी सोशल मीडिया पर दोनों के पैचअप की खबरें आने लगी थीं।

मलाइका और अर्जुन का 6 साल का रिश्ता साल 2024 में खत्मयाद दिलाते चलें कि मलाइका और अर्जुन का अफेयर साल 2018 में शुरू हुआ था। गुपचुप शुरू हुआ ये रिश्ता धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर भी खुलकर आने लगा। दोनों ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकारा था। आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करना शुरू किया। वहीं 6 साल का ये रिश्ता साल 2024 में खत्म हुआ और दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गईं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.