नई दिल्ली: शेख हसीना ने तो 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने का फैसला सुना दिया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शेख हसीना खुद ब खुद नई दिल्ली से चली जाएंगी या फिर भारत उनका ढाका में प्रत्यर्पण (Extradition) करेगा। क्योंकि शेख हसीना अपनी मर्जी से जाना जरूर चाहती हैं, लेकिन कानूनी रूप से वह बांग्लादेश की अदालत में वांछित (Wanted) हैं।

कानूनी रूप से यह सवाल पेचीदगी भरा है। क्योंकि शेख हसीना तो खुद ही बांग्लादेश लौटना चहती हैं। वो अपनी 'घर वापसी' का बिल्कुल भी विरोध नहीं कर रही हैं। वे Bangladesh की अदालतों का सामना करना चाहती हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने तो वहां की वर्तमान तारिक रहमान सरकार से ढाका की सरकारी 'बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस' का विमान भेजने की दरख्वास्त भी की है। लेकिन बांग्लादेश की सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने शेख हसीना का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। बांग्लादेश की सरकार का कहना है कि शेख हसीना अपनी मर्जी से नहीं लौट सकतीं, उन्हें प्रत्यर्पण प्रक्रिया से गुजरना होगा।

शेख हसीना को बता रहे आतंकी

शेख हसीना की वापसी कितनी मुश्किल

  • भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुका है बांग्लादेश
  • बांग्लादेश की एक अदालत ने हसीना को सुनाई है सजा-ए-मौत
  • शेख हसीना के यात्रा दस्तावेज भी रद्द कर चुका है बांग्लादेश
क्या शेख हसीना का प्रत्यर्पण हो सकता हैप्रत्यर्पण पर बात की जाए तो शेख हसीना का प्रत्यर्पण बिल्कुल संभव है। भारत और बांग्लादेश के बीच साल 2013 में एक प्रत्यर्पण संधि पर साइन किए गए थे। इसमें दोनों देश ऐसे व्यक्तियों को एक-दूसरे को प्रत्यर्पित करने पर सहमत हुए थे, जिन पर किसी अपराध के लिए आरोप हैं, वे दोषी ठहराए गए हैं या उन्हें किसी मामले में वांछित (wanted) घोषित किया गया है। इन्हें प्रत्यर्पण के लायक अपराध माना गया है।

राजनयिक के जरिए प्रत्यर्पण अपील का नियमये समझौता एक प्रक्रिया तय करता है। इसमें अनुच्छेद 10 है, जिसके मुताबिक प्रत्यर्णप की अपील राजनयिक के जरिए की जानी चाहिए। इसमें डिमांड किए गए शख्स के बारे में जानकारी देनी होती है, उसका अपराध बताना होता है और अपराध से संबंधित कानूनी की जानकारी भी दी जाती है। अगर शख्स को दोषी ठहराया जा चुका है तो सजा का प्रमाण पत्र भी देना होता है। सीधी और सरल भाषा में समझें तो प्रत्यर्पण के लिए प्रत्यर्पित किए जाने वाले की मर्जी मायने रखती ही नहीं है। यह तो दोनों देशों की अपसी समझ पर निर्भर करता है।

प्रत्यर्पण पर क्या कहता है भारत का कानूनभारत के प्रत्यर्पण अधिनियम 1962 के तहत इस प्रक्रिया के लिए घरेलू कानूनी ढांचा मिल जाता है। धारा 4 से 8 के तहत किसी विदेशी सरकार की अपील पर मजिस्ट्रेट जांच कर सकता है। सबूतों का परीक्षण किया जा सकता है। अगर कानूनी जरूरतें पूरी हो जाती हैं, तो यह तय किया जा सकता है कि उस व्यक्ति को सौंपा जाए या नहीं।

कानूनी जांच के चरण से गुजरना होगायहां एक बड़ी बात यह है कि संधि में खुद की इच्छा से लौटने का कोई अलग जिक्र नहीं है। किसी की इच्छा होने पर भी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को दरकिनार नहीं किया जा सकता। संधि में यह भी कहा गया है कि जो व्यक्ति स्वेच्छा से लौटने के लिए सहमत है, उसे प्रत्यर्पण से जुड़ी कानूनी जांच के हर चरण से गुजरना ही होगा। भारतीय अधिकारियों को यह आकलन करना होगा कि उस व्यक्ति की सहमति के कानूनी और प्रक्रियात्मक परिणाम क्या होंगे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.