नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन वैश्विक शक्तियां नहीं चाहतीं कि हम प्रगति करें। उन्होंने कहा कि जैसे सर्कस में शेर और बकरी की दोस्ती हो जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि शेर का विकास हुआ है, बल्कि उन्होंने इशारों में भारत को लेकर कहा कि शेर का विकास तब है,जब वह राजा बनकर रहे।


मोहन भागवत ने विकसित भारत पर कही बड़ी बातमहाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीगर में बुधवार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा कि विश्व की कोई शक्ति भारत की प्रगति नहीं चाहती। वो पांचवें पद्म उत्सव के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। इस दौरान पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड ) भी मंच पर मौजूद थे।





'भारत के विकसित होने पर उनकी दुकानें बंद होंगी' के मुताबिक, 'विश्व की कोई शक्ति नहीं चाहती कि भारत प्रगति करे, क्योंकि उन्हें सिर्फ ताकत की जरूरत है और सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं, जिससे सब पर दबाव बना रहता है।'



विकसित भारत में युवाओं का बड़ा योगदान- पूर्व सीडीएसइस मौके पर ने कहा कि 'अगर 2047 तक हमें विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना है तो इसमें युवाओं का बड़ा योगदान होगा और उनको इसका सबसे ज्यादा फायदा भी मिलेगा। इस सपने को साकार करना हर किसी की जिम्मेदारी है...।'


भारत का विकास कोई देश नहीं चाहेगा- जनरल अनिल चौहानपूर्व सीडीएस के अनुसार, 'अगर हम मौजूदा वैश्विक सुरक्षा परिदृष्य को देखें तो यह संवेदनशील मोड़ पर है, जिसमें वैश्विक असंतुलन है। इस दौरान वैश्विक सत्ता संतुलन बदल रहा है। कोई भी विकसित देश नहीं चाहेगा कि भारत सफल, विकसित और प्रभावशाली देश बने और इसके लिए वो हमारे रास्ते को बाधित कर सकते हैं। '



विकसित भारत @2047 क्या है?

  • भारत सरकार का लंबे समय वाला विजन है, जिसमें नीतिगत आधार पर भारत को साल 2047 तक यानी आजादी के 100वें साल तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है।
  • विकसित भारत 2047 का नजरिया सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2022 को लाल किले की प्राचीर से देश के सामने पेश किया।
  • पीएम मोदी के विजन के अनुसार नीति आयोग ने 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर और प्रति व्यक्ति आय 18,000 डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • इस लक्ष्य के लिए पीएम मोदी ने समाज के चार समूहों पर फोकस करने का विचार रखा है, युवा, महिलाएं, गरीब और अन्नदाता। (पीटीआई इनपुट के साथ)

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.