Audi Price Hike January 2027: इंडिया में ऑडी की गाड़ियों की डिमांड बहुत ज्यादा है और बड़े शहरों में लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं.लेकिन ऑडी लवर लोगों को बड़ा झटका लगने जा रहा है. क्योंकि कंपनी ने आधिकारिक घोषणा की है कि 1 जनवरी 2027 से भारत में उसकी सभी कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी.
बता दें कि यह फैसला कंपनी के पूरे मॉडल पोर्टफोलियो पर लागू होगा. जिसमें सेडान से लेकर लग्जरी एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं. साल की शुरुआत से पहले आए इस अपडेट ने लग्जरी कार खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है. चलिए जानतें हैं कि दाम क्यों बढ़े हैं और किस कार पर कितना असर पड़ेगा.
बता दें कि कंपनी ने साफ किया है कि 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. जिसका मतलब हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से दाम में अलग-अलग अंतर आएगा. अगर मौजूदा कीमतों के आधार पर देखें तो ग्राहकों को करीब 1.04 लाख रुपये से लेकर 4.68 लाख रुपये तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं. जबकि ऑडी की सबसे किफायती SUV Q3 से लेकर सबसे महंगी परफॉर्मेंस कार RS Q8 तक सभी गाड़ियां इस बदलाव के दायरे में आएंगी.
जानकारी दें दे कि Audi India के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि लगातार बढ़ती इनपुट लागत के कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ रहा है. गाड़ी बनाने में लगने वाले सामान और अन्य खर्चों में इजाफा होने से कंपनी के कारोबार पर दबाव बढ़ा है.
जबकि कंपनी का कहना है कि उसने ग्राहकों पर कम से कम बोझ डालने की कोशिश की है. लेकिन बिजनेस को लंबे समय तक संतुलित रखने के लिए कीमतों में यह बदलाव जरूरी हो गया था.
बता दें कि पहले कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 को भी अपने मॉडल्स की कीमतों में 2 प्रतिशत तक का इजाफा किया था. इस तरह मौजूदा वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है जब ऑडी की कारें महंगी होने जा रही हैं. हाल के दिनों में मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. जिससे साफ है कि पूरा ऑटो सेक्टर बढ़ती लागत से जूझ रहा है.
कंपनी ने अभी मॉडल के हिसाब से नई रेट लिस्ट जारी नहीं की है. जिसका खुलासा जनवरी 2027 में किया जाएगा. हालांकि जो ग्राहक Audi की A4, A6, Q3, Q5, Q7 या ई-ट्रॉन जैसी कोई भी कार लेने की योजना बना रहे हैं. उनके पास दिसंबर 2026 तक का समय है. नए साल से पहले बुकिंग और खरीदारी पूरी करके ग्राहक लाखों रुपये की इस अतिरिक्त बढ़ोतरी से आसानी से बच सकते हैं.
December Launch: दिसंबर में लॉन्च होंगी ये कारें और बाइक्स, देख लें लिस्ट
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.