Bike Winter Care Tips: जैसे ही सर्दियां आती बाइक चलाने का ढंग बेहद बदल जाता है. क्योंकि ठंड के मौसम में हमें थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है. जबकि जैसे ही ठंड आती है लोगों के मन में एक सवाल यह भी आता है कि सर्दियों में बाइक का फ्यूल टैंक पूरा भरा रखना चाहिए या थोड़ा खाली छोड़ना बेहतर है.
क्योंकि कई लोग मानते हैं कि टंकी खाली रखने से पेट्रोल की बचत होती है. जबकि मैकेनिक और ऑटो एक्सपर्ट कुछ और ही सलाह देते हैं. गलत तरीके से टंकी भरवाने पर न सिर्फ बाइक के इंजन में दिक्कत आ सकती है. बल्कि टैंक के अंदर जंग भी लग सकता है. तो इस लिए आज हम खबर में जानेंगे कि ठंड में टंकी फुल करानी चाहिए या नहीं और इसका सही तरीका क्या है.
जानकारी दें दे कि सर्दियों में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिलता है. अगर आपकी बाइक की टंकी आधी या ज्यादा खाली रहती है तो उसके अंदर काफी हवा भरी रहती है.
जबकि रात में जब ठंड बढ़ती है तो टैंक के अंदर मौजूद इस हवा में नमी बनती है और वह पानी की छोटी बूंदों में बदल जाती है. यह पानी पेट्रोल में मिलकर इंजन तक पहुंच सकता है और लोहे के टैंक में अंदर से जंग लगा सकता है. इसलिए ठंड में टंकी को भरा रखना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
बता दें कि टंकी भरी रखने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप पेट्रोल को ढक्कन के बिल्कुल किनारे तक लबालब भरवा लें. हर बाइक के फ्यूल टैंक में थोड़ा खाली स्पेस छोड़ना जरूरी होता है. ताकि पेट्रोल के वाष्प बनने पर दबाव बैलेंस रह सके.
क्योंकि अगर आप टंकी को मुंह तक भरवाते हैं तो फ्यूल कैप के छोटे एयर वेंट बंद हो सकते हैं या झटकों में पेट्रोल बाहर छलक सकता है. इसलिए ऑटो कट होने के बाद जबरदस्ती अधिक पेट्रोल न भरवाएं.
बता दें कि अगर आप हर दिन ऑफिस या काम के लिए बाइक चलाते हैं. तो टंकी को करीब 80 से 90 प्रतिशत तक भरा रखना सबसे अच्छा तरीका है. जबकि इससे टैंक के अंदर नमी बनने की गुंजाइश बेहद कम हो जाती है और फ्यूल पंप भी सही तरीके से काम करता है. क्योंकि आजकल की नई BS6 बाइक्स में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम होता है जिसे सेफ रखने के लिए टैंक में पर्याप्त पेट्रोल होना बहुत जरूरी है.
अगर आप ठंड के मौसम में कुछ हफ्तों या महीनों के लिए बाइक का इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं. तो उसे खाली टंकी के साथ कभी खड़ा न छोड़ें. ऐसी स्थिति में टैंक को लगभग पूरा भरकर किसी सूखी और ढकी हुई जगह पर पार्क करें. साथ ही समय-समय पर बाइक को कुछ मिनट के लिए स्टार्ट जरूर करें ताकि बैटरी और इंजन दोनों सही हालत में बने रहें.
Upcoming Electric Cars: रेंज और फीचर्स का नया धमाका, Tata-MG की इन EVs में होगा बड़ा बदलाव
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.