नई दिल्ली: गोकुलपुरी के एक बदमाश जुनैद चौधरी ने डी-कंपनी के छोटा शकील से सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहुंच बनाई थी। इसके बाद नवंबर 2016 में उसकी मुलाकात छोटू नाम के बदमाश से हुई, जिसने गैंग में काम मांगा। छोटू ने ही नसीम से मुलाकात कराई। नसीम ने भी छोटा शकील के लिए काम करने की इच्छा जताई। जुनैद ने नसीम का फोन नंबर छोटा शकील को दिया। यह दावा जुनैद ने 7 जून 2017 को नंद नगरी के गगन सिनेमा के पास अरेस्ट होने के बाद दिल्ली पुलिस को दिए इकबालिया बयान में किया था।
पूछताछ में जुनैद ने बतायासूत्रों के मुताबिक, जुनैद ने पूछताछ में बताया था कि छोटा शकील से उसके रिश्तों के बारे में छोटू और नसीम जानते थे। इनकी छोटा शकील से बात हुई थी, जिसके बारे में छोटू ने बाद में बताया कि द्वारका निवासी रॉबिन शर्मा की हत्या करने को कहा है। हथियार खरीदने को हवाला के जरिए छोटा शकील ने अलग-अलग समय पर डेढ़ लाख रुपये भिजवाए थे, जिनमें 40 हजार रुपये उसकी आधार आईडी के जरिए वेस्टर्न यूनियन से मिले। नसीम और छोटू को 34 हजार रुपये दे दिए। एक दोस्त रहीस की वोटर आईडी पर 45 हजार रुपये मिले, जिनमें से 33 हजार रुपये दोनों को दिए। इनसे 4 इंग्लिश पिस्टल और 60 कारतूस खरीदे गए थे।
हिंदूवादी संगठन से जुड़ा था रॉबिन शर्मारॉबिन शर्मा हिंदूवादी संगठन से जुड़ा था, जिसे 2001 में जगदीप के साथ एक धार्मिक ग्रंथ जलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। छोटा शकील ने 2003 में इन्हें मारने के लिए बदमाश भेजे थे, लेकिन उन्हें स्पेशल सेल ने पहले ही अरेस्ट कर लिया। इसके बाद 3 मार्च 2005 में गलत पहचान में रॉबिन के भाई दीपक शर्मा की हत्या कर दी गई थी, जिसमें दो बदमाश पकड़े गए थे और उनका दावा था कि छोटा शकील ने उन्हें भेजा था। इसके बाद छोटा शकील ने रॉबिन की हत्या करवाने की जिम्मेदारी जुनैद और दुर्रानी को सौंपी दी।
स्पेशल सेल ने किया था भंडाफोड़छोटा राजन और दाऊद के बीच दुश्मनी के अलावा दाऊद की कार खरीदकर जलाने वाले स्वामी चक्रपाणि के बारे में जानकारी दी गई। जुनैद के बयान में कहा कि छोटा शकील ने पाकिस्तानी-कनाडाई लेखक और पत्रकार तारिक फतेह की रेकी करने को कहा था, ताकि वक्त आने पर मर्डर किया जा सके। इसके अलावा तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन, स्वामी चक्रपाणि और रॉबिन शर्मा की भी हत्या करवाना चाहता था, लेकिन स्पेशल सेल ने इससे पहले ही आरोपियों के बीच बातचीत को इंटरसेप्ट कर साजिश का भंडाफोड़ कर दिया था। जुनैद के बाद 2017 में नसीम दुर्रानी और छोटू को अरेस्ट कर लिया गया।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.